फुटबॉलर की पत्नी ने दिया ऐसा शर्मनाक बयान, अब कहा- हो रहा है पछतावा

फुटबॉलर बोआटेंग की वाइफ ने कहा कि उनके पति दूसरे खिलाड़ियों की अपेक्षा इसलिए अधिक चोटिल होते हैं कि वे दोनों सप्ताह में कम से कम 10 बार सेक्स करते हैं।

Update: 2020-05-02 17:17 GMT

एक फुटबॉलर की पत्नी ने अपने पति के ज्यादा चोटिल होने की जो वजह बताई है वो वाकई में हैरान करने वाली है। और विवाद को जन्म देने वाली है। दरअसल सिकटॉस क्लब के दिग्गज फुटबॉलर केविन-प्रिंस बोआटेंग की वाइफ मेलिसा साटा ने ये दावा किया कि उनके पति इस लिए ज्यादा चोटिल होते हैं क्योंकि वो सप्ताह में 10 बार सेक्स करते हैं। अब ऐसे दावे के बाद विवाद होना तो बनता ही है।

पत्नी का अजीबोगरीब बयान

बर्लिन में जन्में इस फुटबॉलर की अमेरिकन-इटेलियन वाइफ मेलिसा साटा ने यह दावा किया था कि केविन-प्रिंस बोआटेंग दूसरे खिलाड़ियों की अपेक्षा इसलिए अधिक चोटिल होते हैं कि वे दोनों सप्ताह में कम से कम 10 बार सेक्स करते हैं। ऐसा दावा करने के बाद अब उनकी पत्नी को अपने ऊपर पछतावा हो रहा है। उनकी पत्नी ने ऐसा दावा इस लिए किया क्योंकि बर्लिन में जन्में फुटबॉलर केविन-प्रिंस बोआटेंग पिछले कुछ समय से लगातार चोट से जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में भी कोरोना वायरस को लेकर मिले ये चौंकाने वाले संकेत, ICMR कर रहा जांच

फुटबॉलर केविन की पत्नी मेलिसा एक टीवी प्रजेंटर और मॉडल हैं। मेलिसा के इस बयान के बाद लोग उन पर nympho (नॉर्मस से अधिक मजबूत यौन इच्छाओं वाली महिला) होने का आरोप लगाने लगे। कुछ लोगों ने मेलिसा से एटक कह डाला कि अगर पता है तो वह ऐसा क्यों करती हैं। उन्हें मशहूर फुटबॉलर की पत्नी होने की वजह से अधिक सजग होना चाहिए और ऐसे बयानों से बचना चाहिए।

अपने बयान पर प्रगट किया खेद

ये भी पढ़ें- बदला नियम, प्रवासी कामगारों को अब 21 दिन रहना होगा घर पर

अपने दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता देख मेलिसा एक बार फिर सामने आईं और अपने बयान पर खेद प्रगट किया। मेलिसा ने अपने एक इंटरव्यू में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, '' 'मैंने जो बयान दिया था उसपर मुझे खेद है। हम सप्ताह में 10 बार सेक्स करते हैं इसका यह कतई मतलब नहीं है कि मुझे सेक्स की लत नहीं है। गौरतलब है कि इस कपल ने 2011 में शादी की थी। वह केविन-प्रिंस बोआटेंग की दूसरी पत्नी हैं। इस कपल का एक बेटा मैडोक्स प्रिंस हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष है। मैडोक्स का जन्म 2014 में हुआ था।

Tags:    

Similar News