यहां की लड़कियों से शादी करने पर मिल रहे हर महीने 3 लाख रुपए, यह है पूरा मामला

शादी के बाद लड़के पति बन जाते हैं, लेकिन अगर वो आइसलैंड की हसीनाओं से शादी करते हैं तो लखपति भी बन जाएंगे। दहेज में लड़की के माता-पिता पैसे नहीं दे रहे, बल्कि आइसलैंड की सरकार अपने देश की लड़कियों से शादी करने वाले लड़के को 3 लाख 33 हजार रुपए दे रही है। यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update: 2019-07-25 11:37 GMT

लखनऊ: शादी के बाद लड़के पति बन जाते हैं, लेकिन अगर वो आइसलैंड की हसीनाओं से शादी करते हैं तो लखपति भी बन जाएंगे। दहेज में लड़की के माता-पिता पैसे नहीं दे रहे, बल्कि आइसलैंड की सरकार अपने देश की लड़कियों से शादी करने वाले लड़के को 3 लाख 33 हजार रुपए दे रही है। यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि जो भी आइसलैंड की लड़कियों से विदेशी लड़का शादी करेगा तो उन कपल को 3 लाख 33 हजार रूपए हर महीने पूरी जिंदगी देंगे।

वायरल मैसेज के अनुसार आइसलैंड सरकार दूसरे देश के लड़कों को आइसलैंड की लड़कियों के साथ शादी करने पर 3 लाख 33 हजार रूपए यानी 5 हजार डॉलर हर महीने देगी। सरकार ने इसके पीछे देश में लड़कों की संख्या कम होनी की वजह बताई है।

सबसे पहले साल 2016 में स्पिरिट विस्पर्स नाम की एक वेबसाइट ने इस मैसेज को छापा था। इस वेबसाइट ने अपने आर्टिकल में इस बात का दावा किया था कि उत्तरी अफ्रीका के लोगों को इस स्कीम में तरजीह दी जाएगी। इसके साथ ही अफ्रीका की कई वेबसाइट ने अनोखे ऑफर की तरह इसे चलाया था। उसके बाद snopes.com नाम की वेबसाइट जो फेक खबरों और तस्वीरों की जांच करती है उसने बताया यह खबर बिल्‍कुल गलत है।

यह भी पढ़ें…डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का इस पद से इस्तीफ़ा

खबरों में यह बताया जा रहा था कि लड़के इस ऑफर के अनुसार अपनी मनपंसद की लड़की चुन सकते हैं और उन्हें शादी कर सकते हैं। शादी के बाद वह लड़की के साथ उसी देश में ही रहेंगे। पूरा जीवन बीताने के लिए उस कपल को सरकार 3 लाख 33 हजार रूपए हर महीने देगी। लेकिर इस फेक खबर के बारे में खुलासा हो गया था।

आइसलैंड की लड़कियों की परेशानी इस फर्जी खबर के चलते बढ़ गई थी। इस देश की लड़कियों को दूसरे देश के लड़कों ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरु कर दिया था। फेसबुक पर ही लड़के उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने लग गए थे। दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में आइसलैंड का नाम आता है। इस देश की लड़कियां बहुत खूबसूरत हैं।

यह भी पढ़ें…तीन तलाक पर मीनाक्षी लेखी ने लगा दी अखिलेश यादव की क्लास

दूतावास ने सफाई दी

दूतावास में लोगों ने इस फर्जी खबर को लेकर पूछताछ भी की थी। आइसलैंड से जुड़े मामले डेनमार्क का दूतावास ने भी देखा और साथ ही इस फर्जी खबर को लेकर उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर सफाई दी थी। उन्होंने फेसबुक पेज पर अपील की आइसलैंड की सरकार ने ऐसा कोई ऑफर नहीं निकाला है।

Tags:    

Similar News