मुहर्रम के जुलूस के दौरान मची भगदड़, 31 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

इराक में मुहर्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा इराक के शहर कर्बला के एक प्रमुख धर्मस्थल में भगदड़ के दौरान हुआ। इस हादसे में 31 शिया श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग भगदड़ के दौरान घायल हो गए हैं।

Update:2023-04-15 04:20 IST

बगदाद: इराक में मुहर्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा इराक के शहर कर्बला के एक प्रमुख धर्मस्थल में भगदड़ के दौरान हुआ। इस हादसे में 31 शिया श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग भगदड़ के दौरान घायल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस घटना में करीब 100 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है लोग आशुरा के जुलूस की ओर बढ़ रहे थे तभी भगदड़ मच गई जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई।

यह भी पढ़ें...UNHRC में कश्मीर पर भारत ने जड़ा करारा तमाचा, जिंदगी भर याद रखेगा पाकिस्तान

मुहर्रम के दिन हजारों लोग इस पवित्र शहर में शामिल होने के लिए इकट्ठे हुए थे जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह जगह बगदाद से करीब 80 किलोमीटर दूर है।

मुहर्रम 10वां दिन जिसे रोज-ए-आशुरा कहते हैं। सबसे अहम दिन होता है। 1400 साल पहले मुहर्रम के महीने की 10 तारीख को ही इमाम हुसैन को शहीद किया गया था। उसी गम में मुहर्रम की 10 तारीख को ताजिए निकाले जाते हैं।

यह भी पढ़ें...जेटली को याद कर भावुक हुए PM मोदी, कहा- मेरे मन में इसका रहेगा बोझ

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था तभी एक पैदल चलने वाला एक रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा तब हुआ जब लोग इमाम हुसैन के मकबरे की ओर आगे बढ़ रहे थे।

Tags:    

Similar News