खाई है कभी ऐसी सब्जीः कीमत जान उड़ जाएंगे होश, है ये सबसे महंगी

बढ़ती महंगाई के चलते खाने पीने की चीजें भी महंगी होती जा रही हैं। हॉप शूट्स (Hop Shoots) नाम की इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलोग्राम है। 

Update: 2020-11-28 12:01 GMT
खाई है कभी ऐसी सब्जीः कीमत जान उड़ जाएंगे होश, है ये सबसे महंगी

नई दिल्ली: दुनिया में लगातार बढ़ती महंगाई के चलते खाने पीने की चीजें भी महंगी होती जा रही हैं। इस बीच सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि फिर भी लोग खाने के लिए अपनी जेब ढीली करके इन चीजों को खरीद रहे हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी सब्जी है, जिसे खरीदने से पहले अमीर से अमीर इंसान भी सौ बार जरूर सोचेगा। दरअसल, ये सब्जी काफी ज्यादा महंगी है, वो भी इतनी की आपने कभी शायद सोचा भी ना हो।

1000 यूरो प्रति किलोग्राम वाली सब्जी

हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं उसका नाम हॉप शूट्स (Hop Shoots) है। इस सब्जी के दाम सोने या चांदी के रेट से कम नही हैं। अगर आप भी इस सब्जी की कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस सब्जी की कीमत करीब 1000 यूरो प्रति किलोग्राम है। यानी इसको खरीदने के लिए भारतीय मुद्रा के हिसाब से आपको 82 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। है ना हैरान कर देने वाली कीमत। इसे खरीदना आम लोगों की तो बात नहीं है, लेकिन अमीर शख्स भी इसे खरीदने के लिए सौ बार सोच रहा है।

यह भी पढ़ें: 52 करोड़ का शानदार हैंडबैग: दुनिया का सबसे महंगा, बनाने में लगे हजार घंंटे

औषधीय गुणों का है भंडार

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी हॉप शूट्स (Hop Shoots) का फूल काफी अच्छा लगता है। इसके फूल को 'हॉप कोन्स' (Hop Cones) के नाम से जाना जाता है। इस सब्जी के फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है। इस सबसे महंगी सब्जी की टहनियों का बी खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि यह सब्जी काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसमें कई सारे औषधीय गुण होते हैं। जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल एंटीबायोटिक दवाई बनाने में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें: ग्लैमरस मास्क ये तो जरूर लगाएंगेः आ गए सोने चांदी के मास्क, चमका बिजनेस

(फोटो- सोशल मीडिया)

इन बीमारियों में भी किया जाता है इस्तेमाल

इस सब्जी में एक या दो नहीं कई सारी खूबियां हैं। जिसकी एक लंबी लिस्ट तैयार हो सकती है। औषधीय गुण होने के चलते Hop Shoots का इस्तेमाल दांत के दर्द और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी किया जाता है। इसे केवल सब्जी के तौर पर ही नहीं, बल्कि कच्चा भी खाया जाता है। इसकी टहनियों को सलाद के तौर पर भी खाया जाता है। साथ ही अचार भी बनाकर लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

800 ईस्वी के बाद से किया जा रहा इस्तेमाल

बता दें कि हॉप शूट्स (Hop Shoots) नाम के इस सब्जी का उपयोग 800 ईस्वी के बाद से किया जा रहा है। 800 ईस्वी के लोग इसे बीयर में मिलाकर पिया करते थे, तब से ही लोग इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि सबसे पहले उत्तरी जर्मनी में इसकी खेती शुरू हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे करके पूरी दुनिया में इसकी खेती होने लगी।

यह भी पढ़ें: छाई ये ट्रांसजेंडर दुनिया मेंः जानकर आप भी हो जाएंगे इंस्पायर्ड, क्या है खास पढ़िये यहां

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News