आसमान से खजाना गिरा: कंगाल बन गया करोड़पति, छत फाड़कर आई दौलत

एक युवक के घर में आसमान से एक ऐसी कीमती चीज गिरी कि, उससे वो कंगाल से करोड़पति बन गया। इस दुर्लभ चीज की वजह से युवक चंद मिनटों में ही दस करोड़ का मालिक बन गया। 

Update: 2020-11-18 12:13 GMT
आसमान से खजाना गिरा: कंगाल बन गया करोड़पति, छत फाड़कर आई करोड़ों की दौलत

नई दिल्ली: आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के। यह कहावत कई मामलों में सच साबित होती भी दिखाई देती है। इस कहावत को सच करती एक घटना सामने आई है इंडोनेशिया (Indonesia) से। यहां पर एक युवक देखते ही देखते कंगाल से सीधे करोड़पति बन गया। यह युवक ताबूत बनाने का काम करता था।

ताबूत बनाने का काम कर रहा था युवक

दरअसल, 33 साल के जोसुआ हुतागलंगु अब अपने घर में एक दिन काम कर रहे थे, उसी दौरान जोसुआ के घर में आसमान से कोई चीज गिरी। इसी चीज से युवक कंगाल से करोड़पति बन गया। बताया जा रहा है कि जोसुआ के घर में आसमान से जो चीज गिरी थी उसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: 26 को होगा विरोध: निजीकरण को लेकर बिजलीकर्मियों का ऐलान, जमकर करेंगे प्रदर्शन

(सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

चार अरब साल पुराना है उल्कापिंड

मिली जानकारी के मुताबिक, जोसुआ के घर में आकाश से बेहद दुर्लभ उल्कापिंड का एक ऐसा टुकड़ा गिरा था। यह उल्कापिंड का टुकड़ा करीब चार अरब साल पुराना बताया जा रहा है। जिस वजह से इसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई। इस उल्कापिंड ने युवक की किस्मत का ताला ही खोलकर रख दिया और उसे दस करोड़ रुपये का मालिक बना दिया।

यह भी पढ़ें: LAC पर तैयारी पूरी: दुश्मनों की कांपेंगी हड्डियां, सेना के जाबांज बने मस्त कलंदर

घर की छत में हो गया छेद

बताया जा रहा है कि कोलांग स्थित घर की छत से उल्कापिंड गिरने की वजह से जोउसा की घर की छत में छेद हो गया है। जिस वक्त उल्कापिंड आसमान से गिरा उस वक्त जोसुआ ताबूत बनाने का काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: आ रहा दमदार Vivo: लॉन्च करने जा रहा नया ऑपरेटिंग सिस्टम, जानें इसकी खास बातें

इस उल्कापिंड के टुकड़े का वजह दो किलोग्राम से ज्यादा है। इसके गिरने से ना केवल घर की छत में छेद हो गया बल्कि 15 सेंटीमीटर तक जमीन भी धंस गई। इस उल्कापिंड को बेहद दुर्लभ प्रजाति गपाना का बताया जा रहा है। जिसकी वजह से इसकी कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम है।

यह भी पढ़ें: LAC पर तैयारी पूरी: दुश्मनों की कांपेंगी हड्डियां, सेना के जाबांज बने मस्त कलंदर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News