समुद्र में समाई जिंदगियां: जहाज दुर्घटना में 2 की मौत, 29 लोग लापता

जहाज शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जानकारी के अनुसार जहाज में दुर्घटना के समय करीब 60 से 70 लोग सवार थे। दूसरी घटना जापान के आओमोरी में घटी>

Update: 2020-03-01 15:32 GMT

आज अलग अलग देशों से दो दिल दहलाल देने वाली खडबरें सामने आईं हैं। एक ओर जहां ब्राजील में एक जहाज चट्टान से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तो वहीं जापान के उत्तर-पूर्वी प्रांत आओमोरी में एक अमेरिकी मालवाहक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से चालक दल के 13 सदस्य लापता हो गये।

ब्राजील में 16 लोग लापता

ब्राजील में एक जहाज चट्टान से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आ रही है। जबकि 16 अन्य लोगों के लापता होने की खबर आ रही है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जानकारी के अनुसार जहाज में दुर्घटना के समय करीब 60 से 70 लोग सवार थे। ये अमपा प्रांत से अमेजन नदी पार कर के पड़ोसी प्रांत पारा जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि जहाज की क्षमता 242 यात्रियों को ले जाने की थी। इसमें यात्री और सामान दोनों को ले जाया जाता था। जहाज के कारणों का अभी पता नहीं चला है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जहाज तूफान और तेज हवाओं के कारण चट्टान से जाकर टकरा गया होगा।

ये भी पढ़ें- दो देशों में शुरू हुई जंग! अब तक 26 सैनिकों की मौत, 14 गांवों पर किया कब्जा

जापान के आओमोरी में डूबा जहाज

वहीं दूसरी घटना जापान के उत्तर-पूर्वी प्रांत आओमोरी में घटी। जापान आओमोरी में एक अमेरिकी मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के 13 सदस्य लापता हो गये, जिनमें से सात चीन के नागरिक हैं। चीन के महावाणिज्य दूत गुओ शिंग ने रविवार को बताया कि यह जहाज शनिवार देर रात आओमोरी में मछली मारने वाली नौका से टकरा गया था।

उन्होंने बताया कि 1,989 टन सामान लदे इस जहाज पर चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। जापान की ओर से प्राप्त सूचना के मुताबिक यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार शनिवार रात 10:17 बजे हुई। लापता हुए चालक दल के अन्य सदस्यों में पांच वियतनाम तथा एक फिलीपींस का निवासी है, जबकि वियतनाम के एक चालक को बचा लिया गया।

ये भी पढ़ें- यूपी में बड़ा फेरबदल: आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

जापान के महावाणिज्य दूत ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया तथा देश के संबंधित विभागों को इस बारे में सूचना दी गई। साथ ही तटरक्षक बल तथा अन्य संबंधित इकाइयों को राहत एवं बचाव कार्य चलाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए रविवार पूर्वाह्न 10:45 बजे तक छह विमानों, छह गश्ती जहाजों तथा कई राहत एवं बचाव दलों को लगा दिया गया था। मछली मारने वाली नौका पर सवार सभी 15 लोग सुरक्षित हैं।

Tags:    

Similar News