नेपाल की साजिश: चीन के इशारे पर बिछा रहा ये जाल, भारतीय सीमा पर गंदी नजर

नेपाल इन दिनों भारत से लगती सीमा पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रहा है। लिपुलेख रोड बनने के बाद उसने उत्तराखंड से सटी सीमा पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

Update: 2020-10-14 13:48 GMT
नेपाल की साजिश: चीन के इशारे पर बिछा रहा ये जाल, भारतीय सीमा पर गंदी नजर

नई दिल्ली: भारत और नेपाल सालों से मित्र देश रहे हैं, लेकिन अब दोनों ही देशों के बीच चीन ने अपनी नाक घुसेड़नी शुरू कर दी है। जिस वजह से दोनों में दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। चीन नेपाल को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। वहीं नेपाल भी इन चीन के इशारों पर ही चल रहा है। जिसके चलते नेपाल की सेना इन दिनों भारत से लगती सीमा पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रही है। चीनी सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख रोड बनने के बाद नेपाल ने उत्तराखंड से सटे बॉर्डर पर अपनी सेना की सक्रियता को बढ़ा दिया है।

सड़कों का जाल भी बिछाने में जुटी नेपाली सेना

वहीं बॉर्डर पर नेपाल की सेना की सक्रियता बढ़ने के बाद ये सवाल खड़े होने लगे हैं कि आखिर नेपाल चाहता क्या है। बता दें कि नेपाली सेना सीमा पर अपना सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के साथ-साथ यहां पर सड़कों का जाल भी बिछाने में लगी हुई हैं। नेपाल की इस हरकत ने एक बार फिर ये साबित कर दिखाया है कि वह चीन का मोहरा बन चुका है। नेपाल ने बीते दिनों ना केवल भारत पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया, बल्कि भारत के अहम क्षेत्रों को अपना करार दे दिया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने रची बड़ी साजिश: भारतीय सेना ने ऐसे किया फेल, उल्टे पांव भागे आतंकी

(फोटो- ट्विटर)

सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तंत्र को कर रहा मजबूत

नेपाल ने बीते कुछ महीनों में चीन के इशारे पर ऐसी कई हरकतें की हैं, जिसके चलते भारत के साथ उसका विवाद और गहराता गया। वहीं इसके लिए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की खुद उनके देश में ही आलोचना की गई। इन सबके बाद अब वो सीमा पर अधिक सक्रिय हो चुका है और साथ ही वहां पर सड़कों का जाल भी बिछा रहा है। इसके अलावा वो उत्तराखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तंत्र को भी खासा मजबूत करने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें: BJP उम्मीदवारों की सूची: बिहार चुनाव के तीसरे चरण पर बड़ा एलान, इन्हें मिला टिकट

नेपाल ने भारत से दूरी का बनाया मन

पिछले पांच महीनों में नेपाल की ओर से 275 किलोमीटर केी सीमा पर 15 BOP खोल दी गई हैं, जबकि दो अभी वजूद में नहीं है। वहीं नेपाली मामलों के जानकारों का कहना है कि नेपाल ने अब भारत से दूरी बनाने का पूरी तरह से मन बना लिया है और इसीलिए वो धीरे-धीरे करके भारत पर निर्भरता को पूरी तरह से खत्म करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गायत्री प्रजापति पर आफत: ED के सामने मैनेजर का खुलासा, बताया जान को खतरा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News