इमरान खान की हालत खराब, अब मांग रहे दुनियाभर में मदद

केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था। तब से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर दुनिया के तमाम देशों से मदद की गुहार लगाई लेकिन चीन के अलावा उसके पक्ष में कोई देश खड़ा नहीं हुआ।

Update: 2019-08-19 07:14 GMT

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर मे आर्टिकल 370 कमजोर होने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। ऐसे मे वह भारत को परेशान करने के लिए तरह-तरह के पैथरे अपना रहा है। मगर इस मामला कुछ और ही है। लगता है पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इनकी चिंता में खान ने ट्वीट भी किया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आई गिरावट, यहाँ देखें दाम

इमरान खान ने किया ट्वीट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एक बार फिर गुहार लगाते हुए एक के बाद एक ट्वीट्स किए हैं और भारत के परमाणु हथियारों को लेकर अपना डर जाहिर किया है। पीएम इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘भारत के परमाणु हथियार का नियंत्रण फासीवादी मोदी सरकार के हाथ में है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिससे केवल क्षेत्र पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर इसका प्रभाव पड़ेगा।’



मोदी सरकार से पाकिस्तान को खतरा

इसके बाद इमरान खान ने एक और ट्वीट किया, जिसमें खान ने लिखा कि, ‘हिंदुत्ववादी मोदी सरकार केवल पाकिस्तान के लिए ही नहीं बल्कि भारत के अल्पसंख्यकों और 'नेहरू-गांधी के भारत' के लिए भी खतरा है।’



यह भी पढ़ें: World Photography Day: जानिए, दुनिया क्यों मनाती है ये दिन

इमरान खान यही नहीं रुके। वह एक बार फिर दुनिया से मदद मांगते नजर आये। इस बार भी खान ने अपना कश्मीर मुद्दे पर दुखड़ा रोया और कहा कि अब तो जम्मू-कश्मीर को लेकर खतरे की घंटियां बजनी चाहिए। यही नहीं, इस दौरान खान ने भारत सरकार की तुलना जर्मनी के नाजियों से की।

यह भी पढ़ें: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉटसीट पर बैठने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

मालूम हो, केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था। तब से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर दुनिया के तमाम देशों से मदद की गुहार लगाई लेकिन चीन के अलावा उसके पक्ष में कोई देश खड़ा नहीं हुआ।

Tags:    

Similar News