पाकिस्तान युद्ध को तैयार: जंगी जहाजों के निशाने पर देश, ये दो देश दे रहे साथ

पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग तैयारी कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तानी नौसेना अपनी सामरिक और युद्धक ताकत बढ़ाने में लगी हुई है। मुस्लिम देशों का खलीफा बनने का सपना देख रहा तुर्की और चीन पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।

Update: 2020-10-26 11:49 GMT
बता दे कि पिछले सप्ताह, नौसेना ने अरब सागर में  घातक सटीकता के साथ एक डूबते हुए जहाज को नष्ट करने वाले जहाज रोधी मिसाइल का वीडियो जारी किया था।

लखनऊ: भारत के खिलाफ पाकिस्तान नई-नई साजिश रचता रहता है। भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए पाकिस्तान अपीन बिल भी देने को तैयार है। भारत से दुश्मनी में पड़ोसी देश अंधा हो चुका है। पाकिस्तान भारत से जंग की तैयारी करने में लगा है। इसके लिए पाकिस्तानी नौसेना अपनी सामरिक और युद्धक ताकत बढ़ाने में लगी हुई है। मुस्लिम देशों का खलीफा बनने का सपना देख रहा तुर्की और चीन पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।

पाकिस्तानी नौसेना के लिए कराची में मैग्नम क्लास की कॉर्वेट का निर्माण हो रहा है। इसमें तुर्की की सरकारी कंपनी मदद कर रही है। इस जहाज को पानी में उतारे जाने मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार को बुलाया गया है। इस युद्धपोत को पाकिस्तान 2023 में नौसेना में शामिल कर सकता है। मैग्नम क्लास की कॉर्वेट शुरू में तुर्की अपनी नौसेना के लिए बना रहा सके बाद तुर्की और पाकिस्तान के बीच डील हुई जिसके बाद इसे कराची में बनाया जा रहा है।

इस युद्धपोत में टोही, सर्विलांस, अर्ली वॉर्निंग, एंटी सबमरीन वॉरफेयर जैसे मिशन को अंजाम देने की क्षमता है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी तैनात की जा सकती हैं। तुर्की पाकिस्तान की नौसेना के लिए चार जिन्ना-श्रेणी के फ्रिगेट का भी निर्माण कर रहा है।

ये भी पढ़ें...6 रुपए बढ़ेगा पेट्रोल-डीज़ल: आज ही टंकी करवा लें फुल, सरकार ने बढ़ाया एक्साइज ड्यूटी

तुर्की और चीन कर रहे पाकिस्तानी की मदद

पाकिस्तानी नौसेना के पूर्व चीफ एडमिरल जफर महमूद अब्बासी ने बताया था कि पाकिस्ताम आने वाले सालों चार चीनी फ्रिगेट्स और 2023 से 2025 के बीच में तुर्की में बने हुए मध्यम श्रेणी के कई जहाजों को खरीदेगा। आगे बताया था कि चीन की मदद से चल रही हेंगर पनडुब्बी परियोजना पर काम जारी रहेगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए पाकिस्तान और चीन के लिए चार-चार पनडुब्बियां बनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें...चीन तिलमिला उठा: हथियार बेचने पर आया गुस्सा, अमेरिकी कंपनियों पर लगाया बैन

चीन से 8 पनडुब्बी खरीदेगा पाकिस्तान

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी नौसेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए चीनी ने टाइप 039 बी युआन क्लास की पनडुब्बी खरीदेगी। चीन की डीजल इलेक्ट्रॉनिक पनडुब्बियों से पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत बढ़ेगी। इसमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल लगी होती है। यह पनडुब्बी एयर इंडिपैंडेंट प्रपल्शन सिस्टम की कम आवाज करती हैं।

ये भी पढ़ें...कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी: इस दिन से लगाया जाएगा टीका, प्लान हुआ तैयार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News