Russia Ukraine War: ज्यादा सैलेरी के बदले युवाओं का बलिदान, अब 'यूक्रेन से जंग लड़ने वालों को मिलेगा 8 गुना ज्यादा वेतन'

Russia Ukraine Wrussia ukraine warar : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान, युवाओं ने ज्यादा सैलरी के स्थान पर बलिदान किया है। अब, 'यूक्रेन से जंग लड़ने वालों को मिलेगा 8 गुना ज्यादा वेतन'।

Update: 2023-05-18 13:21 GMT
russia ukraine war (social media)

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच एक दंभ का युद्ध खुद को ज्यादा शक्तिशाली साबित करने की जिद में विनाश की एक बड़ी लड़ाई की ओर बढ़ता जा रहा है। इस अर्थहीन युद्ध की प्रचण्ड ज्वाला में न जाने कितने मासूमों और निर्दोषों को भस्म होना पड़ा है वहीं जाने कितनों को अपने घरों की चार दीवारों से बाहर निकलकर अनजाने रास्तों पर फकीरों की तरह खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। खैर इस अंतहीन से दिखते युद्ध की गुत्थी कब सुलझेगी इस प्रश्न का जवाब अभी समय की गर्त के अंदर कहीं दबा पड़ा है। लेकिन इस युद्ध में समय समय पर घटते घटना चक्र वाकई चौकाने वाले होते हैं।

इसी कड़ी में आपको बताते चलें कि रूस इस युद्ध में लगातार हो रहे भारी सैन्य नुकसान के चलते इनकी भरपाई करने के लिए युवाओं को आठ गुना ज्यादा सैलरी पर जॉब ऑफर कर रहा है। जिसका सीधा मतलब ये निकाला जाए कि रूसी सरकार युवाओं से उनके लहू का सौदा कर रही है। इस तरह से रूस लंबे समय से चल रहे इस युद्ध को विराम की तरफ ले जाने की बजाय और हवा दे रहा है। रूस के हजारों सैनिक लड़ते हुए लगातार अपने प्राणों की कुर्बानी दे रहें हैं, अब नौबत यहां तक आ पहुंची है कि यूक्रेन के खिलाफ इस जंग में सैन्य शक्ति का दमखम बनाए रखने के लिए अब रूसी सरकार अपने देश के युवाओं को भी इस आग में झोंकने को तैयार है। उन्हें बिना किसी सैन्य प्रशिक्षण अनुभव के बिना सेना में फौजियों की तरह भर्ती कर रही है। यूक्रेन में राजधानी कीव के एनजीओ के मुताबिक, रूस को लगातार चल रहे युद्ध में हुए भारी नुकसान के चलते रूसी सरकार ने अपने यहां ऑनलाइन विज्ञापनों को जारी किया है जिसमें जवानों की भर्ती करते हुए रूस के राष्ट्रीय औसत से कई गुना ज्‍यादा वेतन ऑफर किया है, ताकि युवा यूक्रेन के खिलाफ जंग में हिस्‍सा ले सकें।

80 हजार से अधिक सैनिक घायल

वहीं यूक्रेनियन सरकार का दावा है कि युद्ध में बीते कुछ महीनों में रूस के 80 हजार से ज्‍यादा रूसी सैनिक घायल हुए हैं और 20 हजार से ज्‍यादा सीमा के भीतर घुसकर आतंक मचाने वाले सैनिकों को जान से हाथ धोना पड़ा है। कीव के एक एनजीओ ने बताया कि रूस में सैनिकों की नई भर्तियों के लिए भारी मात्रा में उनको धन देकर बदले में उनकी मौत का सौदा कर रही है। हैरानी की बात ये हैं की रूस जैसे देश में वहां की पब्लिक और यूथ बिना शर्त इस प्रस्ताव पर अमल करने के लिए बेहद उत्सुक दिखाई दे रही है।

4,50,000 रूबल की धनराशि देकर युवाओं को मौत के मूंह में झोंक रही रूसी सेना

पुतिन सरकार का रूसी सेना को सुदृढ़ और शसक्त बनाने के अभियान के तहत 300,000 युवाओं को भर्ती करने का अभियान पूरा हो चुका है। रूस युवाओं को यूक्रेन के खिलाफ अपनी सेना का हिस्सा बनाने के लिए एक बड़ी कवायद कर रहा है। वहां की सरकार द्वारा जारी विज्ञापनों में 400,000 रूबल के मासिक वेतन के अलावा एकमुश्त भुगतान के रूप में 450,000 रूबल तक की धनराशि देने का प्रस्ताव देकर युवाओं को रूसी सेना में भरती किया जा रहा है।

सरकारी वेबसाइट पर मिल रहा वैकेंसी ऑफर

रूसी सरकार अपनी तेज़ी से घटती सैन्य क्षमताओं की भरपाई के लिए वहां की यूथ को अपना हथियार बना रही है। युवाओं को सैलेरी की ज्यादा रकम पर सेना में भर्ती का प्रस्ताव दे रही है और इस तरह के सारे प्रस्ताव और सेना में भर्ती होने के लिए विज्ञापन सैनिकों की भर्ती करने वाली सैन्य इकाइयों के रूसी अकाउंट्स द्वारा जॉब वेबसाइट HeadHunter.ru पर पोस्ट किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News