कोरोना ने दुनियाभर में मचाई तबाही, अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर आई बड़ी खबर

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा कर रख दी है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने आम लोगों के साथ ही दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

Update: 2020-03-31 20:45 GMT

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा कर रख दी है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने आम लोगों के साथ ही दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कुछ दिनों पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक अस्पातल का दौरा किया था। पुतिन जिस अस्पताल का दौरा किया था वहां के मुख्य डॉक्टर भी कोरोना पीड़ित पाए गए हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन पिछले सप्ताह रूस की राजधानी मॉस्को में एक अस्पताल के दौरे पर गए थे जहां वो डेनिस प्रोत्सेंको से मिले थे। कोरोना पीड़ित होने के बाद उन्होंने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है और लिखा है कि कोरोना वायरस की जांच में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, लेकिन मुझे ठीक लग रहा है।

यह भी पढ़ें...मौतें ही मौतें: कोरोना से अमेरिका में मची तबाही,100 साल के इतिहास को छोड़ा पीछे

इटली में कोरोना वायरस फैलने के बाद से विशेषज्ञों ने रूस सरकार को सावधान किया था और संक्रमण को रोकने के उपाय पर काम करने को कहा था, हालांकि जब पुतिन अस्पताल गए थे तो उन्होंने एहतियातन सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाया था।

पीड़ित डॉक्टर ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए के जाने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय में खुद को अलग-थलग कर लिया है और वो लोगों से दूर रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें...मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान:कहा- तबलीगी जमात का ‘तालिबानी जुर्म..

प्रोत्सेंको रूस में कोरोना वायरस की लड़ाई में मॉस्को में मुख्य चेहरा रहे हैं और उनकी नियमित पोस्ट से कई लोगों ने बचाव के उपाय किए हैं। वो अपनी पोस्ट में महामारी के घरेलू प्रसार को रोकने के उपाय भी बताया करते हैं जिसके लिए कई लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

रूस ने मंगलवार को रात भर कोरोना वायरस संक्रमण में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जिससे कुल मामलों की संख्या 2,337 हो गई है।

Tags:    

Similar News