सेना पर खौफनाक हमला: आतंकियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 6 सैनिक शहीद

एक बड़े आतंकी हमले में सैनिकों की मौत का मामला सामने आया है। इस हमले में छः सैनिकों की मौत की खबर मिल रही हैं। वहीं दस लोग घायल हो गये।

Update: 2020-01-28 05:52 GMT

दिल्ली: एक बड़े आतंकी हमले में सैनिकों की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, अफ़्रीकी देश चाड में सोमवार को आतंकवादी समूह ने जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में छः सैनिकों की मौत की खबर मिल रही हैं। वहीं दस लोगों के घायल होने की जानकारी है। हमला बोको हराम के आतंकियों ने किया है। बता दें कि, बोको हराम के जिहादियों ने इससे पहले भी 11 सैनिकों को निशाना बनाया था।

चाड में बोको हराम के जिहादियों ने किया सैनिकों पर हमला:

मामला, अफ़्रीकी देश चाड का है, जहां सोमवार को आंतकवादी समूह बोको हराम ने सैनिकों पर हमला कर दिया। जिसमें छह जवानों की मौत हो गयी, वहीं दस लोग घायल हो गये। सेना ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच क्षेत्र में बड़ी मुठभेड़ हुई है।

ये भी पढ़ें:अभी-अभी उड़े चीथड़े: खौफनाक विमान हादसे से दहला देश

बोको हराम के आतंकियों का उद्देश्य:

उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में बोको हराम के उग्रवादी एक दशक से विद्रोह कर रहे हैं, लेकिन यह संघर्ष अब लेक चाड तक पहुंच गया है। गौरतबल है कि बोको हराम के आतंकवादी नाइजीरिया और अन्य अफ़्रीकी देशों में शरिया कानून लागू करने के लिए कई सालों से आतंवादी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: यहां भीषण आग से 8 लोगों की मौत, कई लापता

समूह ने साल 2005 में आतंवादी समूह इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया था। कैमरून, चाड, नाइजीरिया और नाइजर की सरकारें इस आतंकवादी समूह को समाप्त करने का लगातार प्रयास कर रही हैं।

इससे पहले भी हमले में 11 सैनिकों की गयी जान:

बता दें कि बोको हराम के आतंकी लगातार चाड सेना पर हमला करते रहते हैं। इससे पहले नवंबर 2019 में भी लेक चाड में हुए एक हमले में चाड के करीब 11 सैनिक मारे गए थे।

बोको हराम के जिहादियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। अधिकारी ने बताया कि बोको हराम के 26 सदस्यों को मौत के घाट उतारा दिया।

ये भी पढ़ें: खतरनाक हैप्पी Phd को पाकिस्तानियों ने मारा, जानें कौन था ये

Tags:    

Similar News