Sudan: 246 भारतीयों का दूसरा जत्था मुंबई पहुंचा, मिशन कावेरी के तहत अभी तक 600 लोगों को निकाला गया

Sudan Violence: सूडान में भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी के तहत जेद्दाह में पारगमन सुविधा स्थापित की गई है जहां से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।

Update: 2023-04-27 17:45 GMT
sudan violence second batch of 246 indians reaches mumbai (Photo-Social Media)

Sudan Violence: हिंसाग्रस्त देश सूडान से भारतीय वायुसेना के विमान से 246 भारतीयों को गुरुवार को मुंबई पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार विमान जेद्दाह से सुबह करीब 11 रवाना हुआ था। विमान रवाना होने से पहले केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ट्वीट कर जानकारी साझा की थी। उन्होने लिखा था कि जेद्दा से भारतीयों को वापस लाने के हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं। आईएएफ सी17 ग्लोबमास्टर से जल्द ही 246 भारतीय मुंबई पहुंचेंगे।

बता दें कि सूडान में भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी के तहत जेद्दाह में पारगमन सुविधा स्थापित की गई है जहां से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। इससे पहले बितीरात (27 अप्रैल) को 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा था। गौरतलब है कि यह अभियान सूडान अर्धसैनिक बलों व सेना के बीच जारी संघर्ष विराम के दौरान चलाया जा रहा। सेना के परिवहन विमान से 246 भारतियों को सकुशल निकाला गया है। इससे पहले नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के जरिए 278 लोगों को निकाला गया था।

विदेश सचिव मोहन क्वात्रा ने बताया कि मिशन कावेरी के तहत हमारा मकसद सूडान में फंसे भारतीयों को सेफ जगह पहुंचाकर भारत लाना है। सूडान मे हालत खराब है हम जल्द से जल्द सभी भारतीयों को निकालेगें।

सूडान में फसे हैं 3500 भरतीय

मोहन क्वात्रा के अनसार वहां पर अभी करीब 3500 भरतीय और 1000 भारतीय मूल के लोग फंसे हुए हैं। सभी भारतीयों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके लिए आईएनएस तरकस भी सूडान पोर्ट पर पहुच चुका है।

अभीतक सूडान से 1100 भीरतीयों को समुद्री मार्ग और वायु मार्ग से भारत व सऊदी अरब पहुंचाया जा चुका है। 367 यात्र बुधवार की रात जेद्दाह के रास्ते दिल्ली पहुंचे। 246 भारतीयों मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि अन्य सभी सऊदी अरब में ही है। उन्हे भी जल्द ही लाया जाएगा। बता दें कि जंग से पहले सूडान में भारतीयों की संख्या 4000 थी।

Tags:    

Similar News