बुर्का हुआ बैन! सार्वजनिक स्थानों पर नहीं ढंक सकते चेहरा, देशवासियों ने लिया फैसला

स्विट्जरलैंड को लेकर एक सर्वे में दावा किया गया कि देश में कोई भी महिला बुर्का नहीं पहनती है। हालांकि 30 फीसदी महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर जाने के दौरान नकाब से चेहरा ढंकती हैं।

Update: 2021-03-08 03:23 GMT

लखनऊ: स्विट्जरलैंड में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यहां जल्द सार्वजनिक क्षेत्रों में बुर्का या नकाब पहनने पर रोक लग सकती है। इस बाबत देश में रविवार को जनमत संग्रह किया गया। इस दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर नकाब को बैन करने के बारे में पूछा गया। मतदान के बाद अभी तक के परिणामों के आधार पर लगभग 54 फीसदी लोग बुर्का और नकाब को प्रतिबंधित करने के पक्ष में हैं।

30 फीसदी महिलाएं पहनती हैं नकाब

दरअसल, स्विट्जरलैंड को लेकर एक सर्वे में दावा किया गया कि देश में कोई भी महिला बुर्का नहीं पहनती है। हालांकि 30 फीसदी महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर जाने के दौरान नकाब से चेहरा ढंकती हैं। इस बाबत पिछले महीने स्विट्जरलैंड की सरकार एक प्रस्ताव लाई थी, जिसमें नियम था कि कोई भी सार्वजनिक रूप से अपने चेहरे को कवर नहीं करेगा।

ये भी पढ़ेंःWomen’s Day: टीवी डिबेट में छाईं ये महिला प्रवक्ता, जानें कैसे पहुंची राजनीति में

स्विट्जरलैंड की सरकार लाई बुर्का पर बैन का प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का कई संगठनों ने विरोध शुरू किया तो सरकार ने लोगों से ही प्रस्ताव को लेकर रेफरेंडम के जरिए राय मांगी थी। बीते रविवार को मतदान हुआ।

विरोध के बाद कराया गया जनमत

बता दें कि स्विट्जरलैंड की आबादी 86 लाख हैं, जिसमें मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी 5.2 फीसदी है। इस देश में रहने वाले अधिकांश मुस्लिम, बोस्निया, तुर्की और कोसोवो के रहने वाले हैं। इन देशों के निवासी मुस्लिम परिवारों की महिलाएं नकाब और बुर्का पहनती हैं।

ये भी पढ़े-बीजेपी को मिला ‘बंगाल टाइगर’, मिथुन चक्रवर्ती के शामिल होने से चढ़ा सियासी पारा

इन देशों में नकाब बैन

गौरतलब है कि कई देशोॆ में बुर्के पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ हैं। इनमें नीदरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और डेनमार्क का नाम शामिल है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News