ये गलती खत्म कर देगी पूरी दुनिया, 20 दिनों से भभक रहा अमेजन

दक्षिण अमेरिका के ब्राजील शहर में अमेजन के जंगलों जिसे पृथ्वी के फेफड़े भी कहा जाता है, में बीते 20 दिनों से आग लगी हुई है। इस भभक रही आग से पूरा शहर धुएं की चादर से लिपटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इस आग से अब तक लगभग 47 हजार वर्ग किमी जंगल खाक हो चुके हैं।

Update: 2019-08-23 13:04 GMT
Amazon forest

नई दि्ल्ली : दक्षिण अमेरिका के ब्राजील शहर में अमेजन के जंगलों जिसे पृथ्वी के फेफड़े भी कहा जाता है, में बीते 20 दिनों से आग लगी हुई है। इस भभक रही आग से पूरा शहर धुएं की चादर से लिपटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इस आग से अब तक लगभग 47 हजार वर्ग किमी जंगल खाक हो चुके हैं। यह आंकड़े इतने बड़े हैं कि अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने में भारत के सभी 110 नेशनल पार्क लगभग 41 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में हैं।अमेजन के जंगलों से धरती को लगभग 20 प्रतिशत ऑक्सीजन मिलती है।

यह भी देखें... बाहुबली नेता का खेल खत्म, लंबे समय बाद आ गए पुलिस के हाथ

एक-दूसरें को ठहरा रहे दोषी

इधर अमेजन के जंगलों में लगी आग के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो पर्यावरण संरक्षण के लिए काम रहे एनजीओ पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं, पर्यावरणविद राष्ट्रपति की नीतियों को दोषी ठहरा रहे हैं।

आपकों बता दें, ब्राजील की राष्ट्रीय अंतरिक्ष शोध संस्था (आईएनपीई) के मुताबिक, जनवरी से अब तक इन जंगलों में आग लगने के 74 हजार से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। जबकि वर्ष 2018 में 39 हजार मामले आए थे। आग का कहर पूरे देश पर दिख रहा है। जंगल से करीब 3200 किमी दूर स्थित देश की राजधानी साओ पाउलो में भी दिन के समय सूर्य नहीं दिख रहा। धुएं की वजह से अंधेरा छाया रहता है।

यहां के हालत यह है कि दोपहर तीन-चार बजे लोग वाहनों के हैडलैंप और घरों में बल्ब जलाकर काम चला रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि आसमान में करीब 45 लाख वर्ग किमी क्षेत्र में धुआं पसरा है। आग इतनी भयंकर है कि विभिन्न उपग्रहों से जंगलों से धुआं उठता नजर आ रहा है।

यह भी देखें... मुस्लिम का कृष्ण प्यार: पूरे पाकिस्तान को देखना चाहिए, कोई फसाद ही नहीं रहेगा

अमेजन के वर्षा वन हैं बेहद खास

आपको बता दें, कि दुनिया के एक तिहाई मुख्य वन यहां हैं, जो 90 से 140 अरब टन कार्बन हर वर्ष सोख रहे हैं। इससे ग्लोबल वॉर्मिंग रोकने में मदद मिल रही है।

इसके साथ ही 30 हजार प्रजाति के वृक्ष, 2.5 हजार किस्म की मछलियां, 1.5 हजार किस्म के परिंदे, 500 स्तनधारी, 550 सरीसृप और 25 लाख किस्म के कीट हैं। 2200 नए पौधे और जीव बीते 20 वर्षों में यहां खोजे गए।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अमेजन नदी 6900 किमी में बहने वाली है। दुनिया का 20 प्रतिशत गैर-हिमीकृत पानी इसकी घाटी में है। 410 किस्म की जनजातियां यहां करीब 11 हजार वर्षों से रह रही हैं।

अमेजन की आग है चिंता का विषय

अमेजन के जंगलों में लगी आग से पूरी दुनिया चिंता में है। जंगलों की आग रोकने के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोग अपील कर रहे हैं। भारत सहित पूरी दुनिया की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों और राजनेताओं ने ब्राजील पर हालात सुधारने का दबाव डाला है।

यह भी देखें... इमरान शिव की शरण में, अब भड़काएंगे कश्मीरी हिन्दुओं को

इसी के चलते ट्वीटर पर ‘प्रे फॉर अमेजन’ हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। वहीं, पर्यावरणविद सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जर्मनी जैसे देश ब्राजील को वनों के संरक्षण के लिए दिए जाने वाला फंड रोकने की घोषणा कर चुके हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने आग के आंकड़ो को बताया फर्जी

जंगलों में लगी आग के आंकड़ाें को ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो फर्जी बता रहे हैं। ग्लोबल लेवर पर हो रही आलोचना के बाद उन्होंने आग के लिए विभिन्न एनजीओ को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को फेसबुक पोस्ट में कहा कि कुछ एनजीओ जंगलों में आग लगाने की साजिश रच रहे थे। हालांकि राष्ट्रपति इसका साक्ष्य नहीं दे सके। उनका कहना है कि एनजीओ को पैसा नहीं मिल रहा है, इसलिए ब्राजील के लिए मुसीबतें खड़ी कर रहे हैं।

इसके अलावा पर्यावरणविदों और जंगलों के संरक्षण के लिए काम कर रहे लोगों ने आग के लिए जंगलों को तेजी से काटने की राष्ट्रपति बोल्सोनारो की नीति को जिम्मेदार ठहराया है।

उनका कहना है कि खेती और खनन के लिए जंगलों को जलाया जा रहा है। जनवरी 2019 में राष्ट्रपति बने बोल्सोनारो वर्षा वनों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं मानते। वह कृषि, बांध और बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति बोल्सोनारो ‘विश्व वन्यजीव फंड’ को ब्राजील पर विदेशी एजेंडा थोपने के लिए नोटिस जारी कर चुके हैं। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के पेरिस समझौते से हटाने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

यह भी देखें... 1200 बच्चों की माँ के आगे झुके बच्चन साहब, पूरी दुनिया के लिए बनी मिसाल

रिपोर्ट बताती हैं कितने काटे गए वन

आपकों बता दें कि विभिन्न संगठनों की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2019 में अमेजन घाटी से 1,345 वर्ग किमी वन काट दिए गए। यह विश्व की सर्वाधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्र टोकियो के क्षेत्रफल से करीब दोगुना है। अब तक के इतिहास में अमेजन घाटी से इतने वर्षा वन कभी एक साथ नहीं काटे गए।

जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया भर के लिए अमेजन के जंगल बेहद खास हैं। यहां के जंगलों में 400 प्रजातियों से अधिक जनजातियां रहती हैं। अमेजन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। पिछले बीस वर्षों में यहां 2300 से अधिक प्रजातियां खोजी जा चुकीं हैं।

Full View

Tags:    

Similar News