इस युवक को देखते ही फिदा हो जाती हैं लड़कियां, सालभर में बना 23 बच्चों का बाप

एलन ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में रहता है। उसकी उम्र 40 साल है। उसकी हरकतों को जानने के बाद अब उसके खिलाफ जांच भी शुरु हो गई है। उसका कहना है कि महिलाओं को मना करना उसके लिए काफी मुश्किल भरा काम है।

Update: 2020-11-29 13:33 GMT
एलन स्पर्म डोनेट करके एक ही साल में 23 बच्चों का जैविक पिता बन गया। असल में शुरू-शुरू में उसने शौकिया तौर पर स्पर्म डोनेट किया था।

नई दिल्ली: एक साल में कोई भी इन्सान ज्यादा से ज्यादा एक या फिर जुड़वा बच्चों का पिता बन सकता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे युवक के बारें में बताने जा रहे हैं, जो एक दो या तीन नहीं बल्कि साल भर के अंदर 23 बच्चों का बाप बन बैठा है।

अब आप भी सोच रहे हैं कि क्या बकवास हैं, ऐसा भी भला कहीं पर होता है क्या? तो फिर से हम आपको बता दें कि वाकई में ऐसा हुआ है। ये बात सौ प्रतिशत सही है। आइये जानते हैं कि आखिर वो युवक कौन है और कैसे साल भर में 23 बच्चों का पिता बन बैठा है?

ये मामला ऑस्ट्रेलिया का है। एलन फान नाम का शख्स देश में स्पर्म डोनेट करने के लिए काफी चर्चित हो चुका है। युवक का कहना है कि महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने की वजह से उसे पसंद करती हैं।

बरमुडा ट्राएंगल का रहस्य: दफन होते थे शव के साथ ये सब, खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

इस युवक को देखते ही फिदा हो जाती हैं लड़कियां, सालभर में बना 23 बच्चों का बाप (फोटो: सोशल मीडिया)

ऐसे बना 23 बच्चों का पिता

स्पर्म डोनेट करके वह एक ही साल में 23 बच्चों का जैविक पिता बन गया। असल में शुरू-शुरू में उसने शौकिया स्पर्म डोनेट किया, लेकिन बाद में उसने इसे फुल टाइम जॉब बना लिया। अब युवक की इस हरकत की जांच शुरू हो गई है। जो भी आदमी इस युवक की हरकतों के बारें में जान रहा है वो हैरान रह जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलन खुद दो बच्चों का पिता है। लेकिन उसने प्राइवेट तौर से स्पर्म डोनेट करके करीब 23 बच्चे पैदा किए हैं। वह रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में भी स्पर्म डोनेट करता है।

वह ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में रहता है। उसकी उम्र 40 साल है। उसकी हरकतों को जानने के बाद अब उसके खिलाफ जांच भी शुरु हो गई है।

दुनिया के 4 बड़े रहस्य: अभी तक नहीं सुलझा पाया कोई, जानिए इनके बारे में

इस युवक को देखते ही फिदा हो जाती हैं लड़कियां, सालभर में बना 23 बच्चों का बाप (फोटो: सोशल मीडिया)

एलन के खिलाफ फर्टिलिटी क्लिनिक ने की कंप्लेंन

उसके विरुद्ध कुछ फर्टिलिटी क्लिनिक ने कंप्लेंन की थी। उसके खिलाफ शिकायत हुई है कि उसने वैध क्लिनिक से इतर स्पर्म डोनेट किए और तय सीमा से अधिक सन्तान पैदा किए।

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के कानून के तहत एक पुरुष सिर्फ 10 'फैमिली' क्रिएट कर सकता है। इस पूरे प्रकरण में एलन का कहना है कि महिलाओं को मना करना उसके लिए काफी मुश्किल भरा काम है।

इसी वजह से उन्होंने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया। जिसकी वजह से इतने ज्यादा बच्चों का जन्म हो गया। हालांकि उसे अपने किये पर तनिक भी मलाल नहीं है।

ऐसी चमत्कारी पहाड़ी: बताती है गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग, बस करना होगा ऐसा

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Tags:    

Similar News