भूकंप के बाद सुनामी: 7.5 तीव्रता के तेज झटकों से हिला देश, उठने लगी भयानक लहरें

अमेरिका के अलास्का में समुद्री तट पर भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 7.5 मापी गयी। इसी के बाद सुनामी की लहरे उठने लगी।

Update: 2020-10-20 03:28 GMT

लखनऊ: आये दिन आ रहे भूकंप के संकट से दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं। हालाँकि अमेरिका में भूकंप के झटकों से सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। यूएस के अलास्का तट पर जोरदार भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.5 बताई जा रही है। चिंता की बात ये रही कि इस भूकंप के बाद समुद्र में लहरे उठना शुरू हो गयी और एक छोटी सुनामी आ गयी, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

अलास्का के तट पर 7.5 की तीव्रता का भूकंप

दरअसल, अमेरिका के अलास्का में समुद्री तट पर भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप जमीन से 41 किमी नीचे सैंड पॉइंट शहर से 94 किमी दर पर था। वहीं इसकी तीव्रता 7.5 मापी गयी। अलास्का भूकंप केंद्र ने बताया कि करीब 3 बार भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। पहली बार सबसे अधिक तीव्रता का भूकंप आया और उसके बाद दो बार आये झटकों की तीव्रता 5 से ज्यादा ही थी।

ये भी पढ़ेंः 4 दिन तक होगी भीषण बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

उठी सुनामी की लहरें, चेतावनी जारी

लोगों की हालत तब खराब होगीं, जब इसी के बाद सुनामी की लहरे उठने लगी। कुछ जगहों पर 1.5 से 2 फीट ऊंचीं सुनामी लहरें उठीं। इस बाबत पहले चेतावनी जारी की गयी और लोगों को तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर भेजे गए। बाद में चेतावनी को परामर्श में बदल दिया गया।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबर: TikTok से हटाया गया बैन, यूजर्स में खुशी की लहर

कहा गया कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों और तट के करीब शक्तिशाली लहरें और करंट का असर हो सकता है। लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्र में जाने के लिए कहा गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News