राष्ट्रपति पुतिन को हुई ये खतरनाक बीमारी, राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा, दुनिया में हलचल

वैलरी ने इससे पहले दावा किया था कि पुतिन को पार्किंसन्स डिजीज है। उन्होंने अब सूत्रों के हवाले से कहा है कि पुतिन का स्वास्थ्य खराब है। उन्होंने शुक्रवार को एक मीडियो से कहा कि पुतिन दो बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें साइको-न्यूरोलॉजिकल परेशानी है और कैंसर भी है।

Update: 2020-11-22 14:06 GMT
2021 में यूरोप बुरे आर्थिक दौर से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का खतरा बढ़ेगा।

मॉस्को: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ी खबर सामने आई रही है। एक राजनीतिक विश्लेषक ने पुतिन पर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि पुतिन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इसकी वजह उनका स्वास्थ्य बताया है। पुतिन के आलोचक वैरली सोलोवी का दावा है कि राष्ट्रपति पुतिन कैंसर से पीड़ित हैं।

वैलरी ने इससे पहले दावा किया है कि पुतिन को पार्किंसन्स डिजीज है। उन्होंने अब सूत्रों के हवाले से कहा है कि पुतिन का स्वास्थ्य खराब है। उन्होंने शुक्रवार को एक मीडियो से कहा कि पुतिन दो बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें साइको-न्यूरोलॉजिकल परेशानी है और कैंसर भी है।

पुतिन की सर्जरी हुई थी।

वैलरी ने दावा करते हुए कहा कि अगर किसी के पास सटीक जानकारी चाहिए तो वह डॉक्टर नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि नैतिक रूप से इस बारे में बताने का अधिकार उन्हें नहीं है। वैलरी ने पहले दावा किया किया था कि इस साल फरवरी में पुतिन की सर्जरी हुई थी। वैलरी को सितंबर में हिरासत में लिया गया था जब वह विपक्षी पार्टी के सदस्य सर्जेई फुर्गल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें...अंधेरे से ढकेगा शहर: अब 2021 में दिखेगा सूरज, लोगों की सुन कर हालत हुई खराब

कौन बनेगा रूस का राष्ट्रपति

अगर पुतनि राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देते हैं, तो देश का नया राष्ट्रपति कौन बनेगा। इस भी वैलरी चर्चा कर रहे हैं। जिन लोगों के नामों की चर्चा हो रही है है उनमें पुतिन की बेटी कैटरिना का भी नाम शामिल हैं। फिलहाल वह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस प्रोग्राम का नेतृत्व कर रही हैं। इससे पहले वह उस समय चर्चा में आई थीं जब देश की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V का उनपर ट्रायल किया गया था। यह दावा पुतिन ने किया था।

ये भी पढ़ें...पानी से निकली मौत: जलने लगी सबकी बॉडी, नई बीमारी से कांपा देश

पुतिन के अलावा इस साल प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दिमित्री मेदवेदेव और देश के कृषि मंत्री दिमित्री पत्रुशेव के नाम की भी चर्चा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पुतिन के बीमार होने या इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें...बॉडीगार्ड को दिल दे बैठीं राजकुमारी: राज खुलने के डर से लुटाए करोड़ों, अब हुआ ऐसा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News