11000 लोगों की गई नौकरीः इस बड़ी कंपनी ने लिया फैसला, कर्मचारियों की छंटनी

फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में महामारी की वजह से नौकरी गंवाने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 18,000 हो जाएगी। डिज्नी वर्ल्ड के 11,350 कर्मचारियों ने एक संगठन बनाया है। इसमें अधिकतर अंशकालिक कर्मचारी हैं।

Update: 2020-10-31 14:06 GMT
11000 लोगों की गई नौकरीः इस बड़ी कंपनी ने लिया फैसला, कर्मचारियों की छंटनी

नई दिल्ली: साल 2020 को कोरोना वायरस ने अजगर बन के निगल लिया। इस महामारी ने पूरी दुनिया को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। लाखों लोगों की नौकरी जा चुकी है। अभी-भी कोरोना वायरस के संकट के कारण दुनियाभर में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। इसमें अमेरिका की वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड से 11,000 कर्मचारियों की छंटनी

कोरोना वायरस का असर अब वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड पर भी आ गया है। बताया जा रहा है कि वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड 11,000 कर्मचारियों की और छंटनी करेगा। इसके बाद कंपनी के फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में महामारी की वजह से नौकरी गंवाने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 18,000 हो जाएगी। डिज्नी वर्ल्ड के 11,350 कर्मचारियों ने एक संगठन बनाया है। इसमें अधिकतर अंशकालिक कर्मचारी हैं।

ये भी देखें: शाकाहारी सावधानः नॉन वेज को No कहने से पहले जान लें ये नुकसान

डिज्नी वर्ल्ड 720 कलाकार और गायक को निकला गया

वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड ने इन कर्मचारियों के स्थानीय और राज्य स्तरीय नेताओं को लिखे पत्र में कहा कि वह इन कर्मचारियों की इस साल के अंत तक छंटनी कर देगी। कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि फ्लोरिडा में संघ से बाहर वाले 6,400 कर्मचारियों की छंटनी भी की जाएगी। इस साल की शुरुआत में डिज्नी वर्ल्ड में काम करने वाले 720 कलाकार और गायक को नौकरी से निकाल दिया गया था।

ये भी देखें: फंसे सीएचसी प्रभारीः भारी पड़ा पेड़ कटवाना, वन विभाग ने ठोंका मुकदमा

28,000 नौकरियां खत्म करने का निर्णय

इन कलाकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रमिक संगठन एक्टर्स इक्विटी एसोसिएशन के मुताबिक नौकरी से निकाले जाने की वजह कंपनी के फ्लोरिडा रिसॉर्ट में कई लाइव मनोरंजन शो का रद्द हो जाना है। वाल्ट डिज्नी ने पिछले महीने फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में अपनी पार्क इकाई से 28,000 नौकरियां खत्म करने का निर्णय किया था। यह पूरी कवायद उसकी इसी योजना का हिस्सा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News