बहुत कमाती हैं ये मैडम, सैलरी जान उड़ जाएंगे आपके होश

सबको लगता है की दुनिया में तरक्की सिर्फ मर्द ही कर सकतें हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता आज जितना आदमी आगे है उतना ही औरत भी हर क्षेत्र में सफल है। दुनिया में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो पुरुषों से आगे हैं।

Update: 2020-03-04 09:49 GMT

नई दिल्ली: सबको लगता है की दुनिया में तरक्की सिर्फ मर्द ही कर सकतें हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता आज जितना आदमी आगे है उतना ही औरत भी हर क्षेत्र में सफल है। दुनिया में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो पुरुषों से आगे हैं। दुनिया में महिलाएं बड़ी-बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रही हैं। तो आज हम आपको कुछ महिलायों के बारे में बताते हैं जो पुरुषों से ज्यादा कमाती है और वो दुनिया की टॉप 5 महिला सीईओ हैं।

ये भी पढ़ें:भारत ने चीन-पाकिस्तान की चालबाजी को किया बेनकाब, रच रहें थे खतरनाक साजिश

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पानी वाली टॉप पांच महिलाओं में पहले स्थान पर मैरी टी बैर्रा का नाम आता है। वो जनरल मोटर्स की सीईओ हैं। उनकी 2018 में सैलरी 149.73 करोड़ रुपए थी।

दूसरे स्थान पर लॉकहेड मार्टिन की सीईओ मार्लिन ए ह्युसन हैं। उनकी सालाना सैलरी 146.99 करोड़ रुपए रही है।

सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली महिला सीईओ की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फेबे एन नोवाकोविच हैं। 2018 में उनकी सैलरी 141.52 करोड़ रुपए सालाना रही है।

ये भी पढ़ें:सेना की तीन चौकियों पर मिसाइल से बड़ा हमला, लाशों के उड़े चिथड़े, 20 की मौत

चौथे स्थान पर IBM कंपनी की CEO वर्जीनिया एम रोमेट्टी हैं। 2018 में उनकी सैलरी 120.33 करोड़ रुपए थी।

पांचवें स्थान पर एडेना टी। फ्रेडमैन हैं। वो नैसडेक कंपनी की सीईओ हैं और 2018 में उनकी सैलरी 98.45 करोड़ रुपए साल थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News