विश्वयुद्ध का अलर्ट: चल रही तोप-मिसाइलें, भयानक जंग की शुरुआत

दुनिया में कोरोना महामारी के बीच अब विश्व युद्ध के संकेत तेजी से मिलते नजर आ रहे हैं। हालातों को देखते हुए जंग से अब दुनिया के तमाम देश दूर नहीं हैं। इस वक्त दुनिया में चार जगहों पर पड़ोसी देशों के बीच में आपसी जंग शुुरू हो गई है।

Update: 2020-10-02 05:36 GMT
दुनिया में कोरोना महामारी के बीच अब विश्व युद्ध के संकेत तेजी से मिलते नजर आ रहे हैं। हालातों को देखते हुए जंग से अब दुनिया के तमाम देश दूर नहीं हैं।

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना महामारी के बीच अब विश्व युद्ध के संकेत तेजी से मिलते नजर आ रहे हैं। हालातों को देखते हुए जंग से अब दुनिया के तमाम देश दूर नहीं हैं। इस वक्त दुनिया में चार जगहों पर पड़ोसी देशों के बीच में आपसी जंग शुुरू हो गई है। इसमें सबसे बड़ा जंग का मैदान तो रूस के पास में ही बना हुआ है। यहां अर्मेनिया(Armenia) और अजरबैजान(Azerbaijan) जमीन के लिए एकदूसरे के खून के प्यासे हो चुके हैं। युद्ध की तरह दोनों देशों के बीच मिसाइल, तोप, टैंक से जंग चल रही है। वहीं मुस्लिम बहुल देश अजरबैजान(Azerbaijan) ने तो अर्मेनिया पर ड्रोन से हमला भी शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें... मिलेगा 30 लाख रुपये: बिहार में हुआ आज बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले अच्छा फैसला

युद्ध नहीं अब होगा विश्वयुद्ध

भूमि विवाद के चलते अर्मेनिया(Armenia) और अजरबैजान(Azerbaijan) में जहां सीधी जंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के अन्य देशों के बीच तनातनी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में भारत-चीन सीमा विवाद पर टकरा रहे हैं। जिसकी वजह से सीमा पर जंग की तैयारी है।

फिर सऊदी अरब(Saudi Arabia) और ईरान(Iran) के बीच बढ़ता तनाव अपनी हदें पार कर गया है। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) और तुर्की (Turkey ) की साजिश के खिलाफ रूस (Russia) भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। इसके अलावा चीन और ताइवान (China Taiwan) में भी तनाव लगातार बढ़ ही रहा है।

फोटो-सोशल मीडिया

युद्ध का ऐलान

ऐसे में सऊदी अरब ने ईरान के 10 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद अब ये आशंका जताई जा रही है कि सऊदी अरब और ईरान एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर सकते हैं। दूसरी तरफ भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा पर तनाव दिन-प्रति-दिन बढ़ता ही जा रहा है।

ये भी पढ़ें...किलर लड़के ने ऐसे कर दी 9 लोगों की हत्या, लाश के किए 240 टुकड़े, ये है बड़ी वजह

आपसी बातचीत से भी कोई मसला हल नहीं होे रहा है। उल्टा चीन ने तनाव को और भड़काने के लिए लद्दाख पर विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद भारत-चीन के बीच एलएसी(LAC) पर टेंशन बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

फोटो-सोशल मीडिया

जंग में सिर्फ ड्रोन ही नहीं बल्कि तोप, टैंक, रॉकेट और फाइटर जेट भी

ऐसे में ये भी खबर मिली है कि अजरबैजान(Azerbaijan) तुर्की से खरीदे गए ड्रोन का इस्तेमाल हमले के लिए कर रहा है। बता दें, अजरबैजान(Azerbaijan) ने तुर्की से बायरक्तार TB2 ड्रोन खरीदा था। ये मध्यम ऊंचाई पर उड़ते हुए लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम है।

सीमा पर दोनों देशों के बीच जंग में सिर्फ ड्रोन ही नहीं बल्कि तोप, टैंक, रॉकेट और फाइटर जेट का भी इस्तेमाल हो रहा है। अर्मेनिया और अजरबैजान का ये युद्ध अब धीरे-धीरे महायुद्ध में तब्दील होता जा रहा है। ऐसे में दोनों देशों के समर्थन में दुनिया के अलग-अलग देश खड़े हो गए हैं, जिससे अब इस युद्ध के विश्वयुद्ध में बदलता हुआ स्वरूप नजर आ रहा है। जोकि बहुत बड़ा खतरा होने वाला है।

ये भी पढ़ें...चार दिन जमकर बरसेंगे बादल: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Tags:    

Similar News