PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात का 100 वां एपिसोड, 55 हजार सेंटरों से होगा लाइव प्रसारण

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को जनता के लिए प्रसारित किया जायेगा।;

Update:2023-04-30 03:05 IST
PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात का 100 वां एपिसोड, 55 हजार सेंटरों से होगा लाइव प्रसारण
PM Narendra Modi (Pic Credit - Twitter)
  • whatsapp icon

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड आगामी 30 अप्रैल को प्रसारित होने जा रहा है। ‘मन की बात‘ के 100वें एपिसोड के प्रसारण को ऐतिहासिक बनाने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है जिसके तहत प्रदेश के बूथ स्तर पर लगभग 55 हजार सेंटरों में इसके प्रसारण की अभूतपूर्व व्यवस्था की जा रही है। हर विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा । जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक एवं चुने गए जन-प्रतिनिधि तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम के संयोजन की व्यवस्था में सम्मिलित हैं।

संगठन और संस्थाओं का भी समर्थन

साथ ही साथ, प्रदेश भर के विभिन्न सामजिक संगठन एवं अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए आगे आ रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी , प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के सभी सांसद, विधायक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की संवाद शैली का प्रभाव यह भी रहा है कि आम जनता के बीच बेहतर तरीके से कनेक्ट करते हुए, वे श्रोताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने में भी सफल हुए है। यही कारण है कि मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व के प्रति की आम जनता में भरोसा बढ़ता ही जा रहा है। यही नहीं, नागरिकों से सीधी बात तथा प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उनके मार्गदर्शन के कारण दिनों-दिन मन की बात के श्रोताओं की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है।

एकता पर बल देते हुए भारत की संस्कृति से जनता को अवगत कराया

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृति, लोक परंपराओं, भाषा, लोगों की कहानियाँ और त्यौहार जो पहले मुख्यधारा में शामिल नहीं थे। उनसे अवगत करवाने के लिए प्रभावी ढंग से इस मंच का उपयोग उन्होने किया है। उन्होने सफलतापूर्वक विभिन्न पीढ़ियों के बीच एक पुल बनाया है और उन सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास भी किया है। मन की बात के माध्यम से प्रसारित बातचीत और विचारों ने राष्ट्रीय पुनरुत्थान को भी गति दी है। मन की बात कार्यक्रम ने आम लोगों के मनन और चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है।

Tags:    

Similar News