बिहार चुनाव: सोनिया-राहुल के सामने मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी, देंगे जोरदार टक्कर

भाजपा सत्ताधरी जनता दल यू के साथ चुनाव मैदान में है। वही आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नए फ्रंट का ऐलान किया है, जिसमें बसपा, समाजवादी जनता दल लोकतांत्रिक सहित 6 पार्टियां शामिल हैं।

Update: 2020-10-12 06:26 GMT
बिहार चुनाव: सोनिया-राहुल के सामने मोदी-शाह-योगी की तिगड़ी, देंगे जोरदार टक्कर

श्रीधर अग्निहोत्री

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को शामिल किया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा मनमोहन सिंह, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेता प्रचार की जिम्मेदारी उठाएगें।

भाजपा सत्ताधरी जनता दल यू के साथ चुनाव मैदान में

बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी। कांग्रेस बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा सत्ताधरी जनता दल यू के साथ चुनाव मैदान में है। वही आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नए फ्रंट का ऐलान किया है, जिसमें बसपा, समाजवादी जनता दल लोकतांत्रिक सहित 6 पार्टियां शामिल हैं। इसे ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट कहा गया है, चुनाव मैदान में है।

ये भी देखें: ट्रंप के भक्त की मौत: राष्ट्रपति की सलामती के लिए रखा था व्रत, चली गयी जान

गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी बने स्टार प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना गहरा विश्वास जताया है। जबकि गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। योगी आदित्यनाथ इसके पहले भी अन्य राज्यों में हुए चुनाव में अपनी बडी भूमिका निभा चुके है। वह एक बार फिर व बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए तैयार है।

ये दिग्गज रहेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, संजय जयसवाल, सुशील मोदी, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह आदि को भी जगह मिली है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पार्टी की ओर से चुनाव में प्रचार करेंगी।

ये भी देखें: कांग्रेस को झटका: इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, जाते-जाते खोल गईं बड़ा राज

कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में इनको किया शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है। खास बात यह है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा।

Tags:    

Similar News