Nikay Chunav 2023: भाजपा को मुस्लिमों से परहेज नहीं, टिकट पर लड़ रहे 24 मुस्लिम उम्मीदवार

Nikay Chunav 2023: स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा ने मुस्लिम समाज के लोगों को प्राथमिकता दी है। जनपद बुलंदशहर में 9 नगर पालिका परिषद हैं। जिनमें भाजपा ने 8 पुरुष और 12 महिला सहित 20 मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। जिनमें से शिकारपुर वार्ड 15 की फेमीदा बेगम निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

Update: 2023-05-05 14:30 GMT
Nikay Chunav 2023 Bulandshahar BJP (Photo: Social Media))

Nikay Chunav 2023 Bulandshahar News: स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मुस्लिमों से कोई परहेज नहीं है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के टिकट पर सैकड़ों मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। बात अगर जनपद बुलंदशहर की करें, तो यहां भाजपा ने 17 निकाय क्षेत्रों में 10 पुरुष और 14 महिला सहित कुल 24 मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। जिनमें से शिकारपुर वार्ड 15 की फेमीदा बेगम निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर भाजपा
स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा ने मुस्लिम समाज के लोगों को प्राथमिकता दी है। जनपद बुलंदशहर में 9 नगर पालिका परिषद हैं। जिनमें भाजपा ने 8 पुरुष और 12 महिला सहित 20 मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय महेश्वरी ने बताया कि नगर पालिका परिषद डिबाई के वार्ड 16 से साबरा बेगम, 17 से रिजवान अली, अनूपशहर वार्ड 5 से नदीम खां, 21 से शहनाज बेगम, स्याना में वार्ड 16 से शेर मोहम्मद, गुलावठी में वार्ड 6 से इकबाल महमूद और वार्ड 18 से सैयद आजम भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव मैदान में है।

भाजपा ने उतारे कई मुस्लिम उम्मीदवार
सिकंदराबाद में वार्ड 20 से आफिया, 25 से सहाना, बुलंदशहर में वार्ड 12 से परवीन उर्फ रिहाना, वार्ड 13 से परवीन, वार्ड 31 से अफरोज, वार्ड 32 से आयशा, खुर्जा में वार्ड 25 से रंजना बेगम, शिकारपुर में वार्ड 15 से फेमीदा बेगम, वार्ड 16 से इमरान, वार्ड 21 से महराज, वार्ड 22 से सलमा, वार्ड 23 से टार्जन, वार्ड 25 से नाजमा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। जबकि नगर पंचायत ककोड़ में वार्ड 8 से यासीन, बुगरासी में वार्ड 12 से ताहिरा, औरंगाबाद में वार्ड 8 से नूर सैफी, छतारी में वार्ड 3 से रहीसा बेगम को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। ये सभी 24 प्रत्याशी भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव मैदान में है।

मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय महेश्वरी ने बताया कि भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी चुनाव लड़ने में प्राथमिकता दी है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने मुस्लिम बाहुल्य गांवों में मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर मुस्लिम कार्ड या यूं कहें कि सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला लागू किया है। जिससे जातिगत के साथ-साथ भाजपा के समर्थित और परंपरागत वोट बैंक का लाभ भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों को मिल सके।

शासकीय योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुस्लिमो को मिला
भाजपा के बुलंदशहर के जिला मीडिया प्रभारी संजय महेश्वरी ने कहा कि कुछ अवसरवादी और जातिवाद व धर्म की राजनीति करने वाले लोग भले ही भाजपा की मुस्लिमों में आलोचना करने का काम करते हों। मगर, केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का सर्वाधिक फायदा यूपी के मुस्लिम समाज को मिला है। अधिकांश योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों को मिला है। मुस्लिम समाज के लोगों के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाए, निःशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन दिए गए, यही नहीं अन्य योजनाओं से भी मुस्लिम समाज के लोगों को लाभान्वित किया गया।

Tags:    

Similar News