Aaj Ka Mausam: केरल समेत कई राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, J&K और लद्दाख में भारी हिमपात के आसार, जानें आज का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: आइए जानते है कि देश में आज का मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) कैसा होगा?

Written By :  Chitra Singh
Newstrack :  Network
Update: 2021-10-22 01:52 GMT

बारिश-बर्फबारी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने बताया है कि 26 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों से मानसून विदा ले लेगा। वहीं 26 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पूर्वी मानसून (Monsoon) में होने वाले बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश (Bhari Barish) होने की संभावना है। आइए जानते है देश में मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) कैसा होगा?

आईएमडी (IMD) के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश का असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत कई राज्यों में भी देखने को मिलेगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी भी होने के आसार है।

दिल्ली का मौसम (Delhi ka Mausam)

दिल्ली में तापमान में गिरावट देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे दिल्लीवासियों को सर्दी का हल्का स्वाद मिल रहा है। स्काईमेट के अनुसार, बीते दिनों दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक यहां का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, भारत के अलावा सिक्किम और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बात करे भारत की, तो 22 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कल (23 अक्टूबर) का मौसम कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)?

आईएमडी (IMD) के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसाल है। वही, दिल्ली-एनसीआर में भी बूंदाबादी होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पंजाब में गरज, तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और भारी हिमपात होने की चेतावनी जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों में, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश होने की आशंका जताई है। कई राज्यों में बारिश होने के कारण देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है।

Tags:    

Similar News