Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में हिमपात तो दक्षिण राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानें क्या है आज के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है। आइए जानते है कि आज आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा?

Written By :  Chitra Singh
Newstrack :  Network
Update: 2021-10-23 02:02 GMT

Aaj Ka Mausam: मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) पूर्वोत्तर भारत के किसानों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश के कारण पूर्वोत्तर भारत में होने वाली फसलें खराब हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मानसून (Monsoon) अभी भी बना हुआ है। इसके अलावा मध्य प्रदेश महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का सिलासिला जारी है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भारी बारिश (Bhari Barish) के साथ-साथ भारी बर्फबारी (Barfbari) हो सकती है।

वहीं दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना ( Barish Ki Sambhavna) है। इसके अलावा कल (24 अक्टूबर) तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटका में भारी बारिश होने के भी आसार (Barish Ke Aasar) है।

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और रायलसीमा में मध्यम बारिश के साथ-साथ कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं आज उत्तर भारत में भारी बर्फबारी होने के आसार है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और गिलगित बाल्टिस्तान में भारी होने की आशंका है, साथ ही कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हिमपात (Himpat) होने की भी संभावना है।

इसके अलावा सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर पंजाब, पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान में भी बारिश की बूंद देखने को मिल सकती है। 

बर्फबारी (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

इन राज्यों में बर्फबारी हो सकती है भारी बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और गिलगित बाल्टिस्तान में दूसरी बार बर्फबारी होने की आशंका बनी हुई है।


Tags:    

Similar News