Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में फिर से बर्फबारी, दक्षिण भारत में हो सकती है भारी बारिश, यहां जानें आपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: आइए जानते है कि आज आपके राज्य का मौसम का हाल कैसा होगा?

Written By :  Chitra Singh
Newstrack :  Network
Update: 2021-10-29 01:46 GMT

बर्फबारी-बारिश (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: भारत से दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) अलविदा कह चुका है, लेकिन उत्तर-पूर्वी मानसून (Monsoon Ki Vapasi) की वापसी एक बार फिर से देश में बारिश करा सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने केरल, तमिलनाडु समेत कई इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है। तो आइए जानते है कि आपके राज्य के मौसम के हाल (aapke rajya ka mausam ka hal) के बारे में...

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, 29 अक्टूबर से लेकर 01 नवंबर तक के बीच केरल और माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है । इतना ही नहीं इन इलाकों में भारी बारिश होने की भी आसार है। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी (Barfbari) का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में हिमपात (himpat) होने के कारण उत्तर भारत तापमान का पारा दिया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम ठंड (Winter 2021) महसूस किया जा सकता है।

आज का मौसम (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं केरल और कर्नाटक में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश भी हो सकती है।

स्नोफॉल का अलर्ट (Snowfall Ka Alert)

दूसरी ओर बात करे उत्तर भारत की, तो कश्मीर- हिमाचल में आज भी बर्फबारी का अलर्ट (Barfbari Alert) जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में कई बार बर्फबारी (Jammu Kashmir Me Barfbari) हो चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से बर्फबारी होने की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर भारत का तापमान और गिर सकता है।

Tags:    

Similar News