Aaj Ki Taza Khabar 19 september 2021: आज की सभी मुख्य ताजा खबर पढ़िए यहां

Aaj Ki Taza Khabar 19 september 2021: आज की ताजा खबर: हर दिन उत्तर प्रदेश की कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-18 18:30 GMT

Aaj Ki Taza Khabar (Photo Newstrack)

Aaj Ki Taza Khabar 19 september 2021: आज की ताजा खबर: हर दिन उत्तर प्रदेश की कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। Newstrack ऐसी बड़ी खबरों की लिस्ट लाया है जिन पर दिनभर सबकी नजरें रहीं। आईए एक बार नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर।

Live Updates
2021-09-19 16:49 GMT

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री चयन को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस विधायक दल की कल शाम पांच बजे हुई बैठक में चरनजीत सिंह चन्नी को अपना नेता चुना है। विधायकों का समर्थन पत्र चन्नी ने राज्यपाल को सौंप दिया है। इसके बाद राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के लिए कल दिन में 11 बजे का समय दिया है। चन्नी ने कहा है कि कल शपथ ग्रहण के बाद वह मीडिया से बात करेंगे। इससे पहले बताया गया था कि सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम पंजाब कांग्रेस ने अप्रूव करके पार्टी हाईकमान को भेजा था लेकिन पार्टी हाईकमान ने इस फैसले को पलटते हुए चरनजीत सिंह चन्नी के नाम का एलान कर दिया है। अब उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

Tags:    

Similar News