Ghaziabad News: गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर मारी गोली, फिर खुद खाया जहर, दोनों की मौत

Ghaziabad News: एक युवक ने गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई।

Update: 2023-04-06 14:18 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र घुकना में एक युवक ने गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक ने एक तरफा प्यार में लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

पहले लड़की को मारी गोली फिर खुद खाया जहर

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 20 वर्षीय दीपमाला यादव बी.काम की छात्रा है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बुलंदशहर जनपद के सालिमपुर निवासी राहुल लड़की के घर पहुंच गया। छात्रा घर पर अकेली पढ़ाई कर रही थी। वहीं, छात्रा के माता पिता हनुमान जयंती पर पूजा करने के लिए मंदिर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ देर तक विवाद हुआ। जिसके बाद में राहुल ने छात्रा को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल ने भी जहर खा लिया।

इलाज के दौरान युवक की मौत

गोली की तेज आवाज सुनकर मौक पर पहुंचे तो लड़की खून से लतपथ पड़ी हुई थी। जबकि आरोपी की हालत गंभीर थी। सूचना मिलने पर नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवकी की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन ईलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News