Jhansi Crime News: रिटायर्ड स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का खौफनाक काम, महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा

आवेश में आकर उक्त महिला का कत्ल कर दिया। इसके बाद उसके शव को कार में डालकर सूनसान इलाके में फेंक दिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा गया।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-12-23 15:11 GMT

पुलिस की  गिरफ्त में आरोपी

Jhansi Crime News: पुंछ थाने की पुलिस ने 72 घंटे के अंदर महिला हत्याकांड का पर्दाफाश किया। इस मामले में रिटायर्ड स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि महिला ने शराब पीकर डॉक्टर को गाली दी।

आवेश में आकर उक्त महिला का कत्ल कर दिया। इसके बाद उसके शव को कार में डालकर सूनसान इलाके में फेंक दिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा गया।

एसपी देहात नैपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि 21 दिसंबर को थाना पूंछ के अंतर्गत हाइवे कानपुर झाँसी मार्ग के सर्विस रोड पर एक वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मौके पर फॉरिन्सिक टीम व डॉग स्क्वाएड को बुलाया गया था। दूसरे दिन महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई थी।

महिला का नाम सावित्री देवी पत्नी कमलेश निवासी ग्राम सेसा पूंछ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतिका के पति कमलेश सविता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दफा 302,201 के तहत दर्ज कराया था।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

ऐसे हुई थी हत्या

इस मामले में पुलिस ने मृतका के घरवालों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि वह किसी परिचित से मिलने जा रही है। नाम बताकर उसे घर पर छोड़कर वापस चला आया था। बताए गए स्थान पर गए तो मौके पर बोरे व कंबर के टुकड़े, तार की डोरी, टूटी हुई सरसो आदि साक्ष्य पाए गए। एसएसपी शिवहरी मीना के निर्देशन में हत्यारोपियों की तलाश शुरु की थी।

इस आधार पर पुलिस ने पूंछ में रहने वाले डॉ भगवत प्रसाद गुप्ता और परशुराम पाल को पकड़ लिया। पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि मृतका शराब पीने की आदि थी। वह आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करती थी। इसी प्रकार मृतका द्वारा शराब पीकर उनसे गाली गलौज करने लगी थी। इस पर विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर सावित्री देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शाम तक का इंतजार कर शाम को अपने नौकर की मदद से गाड़ी में शव को ले जाकर सड़क किनारे डाल दिया था।

यह सामान हुआ था बरामद

आला कत्ल डोरी का नारा, बिजली का तार, घटना स्थल के बरामद रक्त रंजित मिट्टी, घटना में प्रयुक्त की गई मारुति कार 800, कार से बरामद रक्त रंजित सीट व प्लास्टिक कवर, सरसों के पौंधे व घटना के समय पहना हुआ रक्त रंजित स्वेटर बरामद किया गया।

इस टीम को मिला 11 हजार का इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने पूंछ थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, एसआई बृजेश कुमार साहू, उपनिरीक्षक बिपिन कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी, नीरज कुमार, आरक्षी अमरेन्द्र कुमार,अंकुश कुमार, आर्यन यादव , प्रभात कुमार व चालक उमेश बाबू को 11 हजार का इनाम दिया है।

Tags:    

Similar News