Health Tips: सेहत से जुड़ी ये भूल बढ़ा देगी मौत का खतरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Aalsi Hone Ke Nuksan: दुनियाभर में हर साल लाखों लोग बस अपने आलसीपन की वजह से जान गंवा बैठते हैं। ये आदत आपके लिए भी समय से पहले मौत का खतरा बढ़ा सकती है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-02 04:43 GMT

Health Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Disadvantages Of Being Lazy: जीवन में आलस्य (Laziness) को व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा शत्रु माना गया है। यह न केवल आपकी सफलता (Success) में बाधा बनता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आलस्य जान भी ले सकता है। WHO की एक रिपोर्ट में भी इस बात को उजागर किया गया था कि दुनियाभर में हर साल लाखों लोग बस अपने आलसीपन की वजह से जान गंवा बैठते हैं। वहीं, हाल ही में ग्लोबल हेल्थ मैगजीन लैंसेट द्वारा भारतीयों को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की गई है। जिसके मुताबिक, तकरीबन 50 फीसदी भारतीय वयस्क अपने आलसपन की वजह से रोजाना के लिए जरूरी निम्नतम शारीरिक श्रम भी नहीं करते हैं। इनमें 57 प्रतिशत महिलाओं और 42 फीसदी पुरुषों की संख्या है।

अगर आप भी बहुत आसली हैं तो आपको इससे होने वाले नुकसानों (Aalsi Hone Ke Nuksan) के बारे में भी पता होना चाहिए। कम फिजिकल एक्टिव होने के चलते एक समय के बाद डायबिटीज, हार्ट अटैक और दिल संबंधी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर को कई सारे अन्य नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। आइए जानें आलस्य से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आलस्य से होने वाले नुकसान (Laziness Disadvantages On Health)

मोटापा (obesity)

अगर आप शारीरिक तौर पर कम एक्टिव रहते हैं तो इससे बॉडी वेट बढ़ जाता है। मोटापा एक जटिल बीमारी है, जिससे न केवल रोजमर्रा के काम में आपको परेशानी आएगी, बल्कि वजन बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियां भी घर करने लगती हैं। मोटापा से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, कैंसर समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे समय से पहले मृत्यु भी हो सकती है।

टाइप-2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes)

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बड़ी उम्र के लोगों और बच्चों में भी काफी ज्यादा बढ़ा है। मोटापा और अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि टाइप 2 मधुमेह के लिए प्रमुख कारणों में से एक हैं। अगर खुद को एक्टिव रखा जाए और हेल्दी डाइट फॉलो की जाए तो इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है।

दिल की बीमारियां (Heart Disease)

फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण दिल के दौरे सहित कई हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हार्ट अटैक व अन्य बीमारियों से बचने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल को बनाए रखना बहुत जरूरी है।

नोट- इस खबर को सामान्य जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News