Winter Health Tips: अस्थमा मरीज ऐसे रखें ख्याल, जानिए सावधानियां

घर को साफ-सुधरा रखने के साथ अपनी चादर और कंबल को हर हफ्ते गर्म पानी से धोएं। ठंड से बचने के लिए अस्थमा के मरीज को अलाव के पास नहीं बैठना चाहिए। अस्थमा रोगियों के लिए ये काफी घातक साबित हो सकती हैं।

Update: 2020-12-07 07:27 GMT
Winter Health Tips: अस्थमा मरीज ऐसे रखें ख्याल, जानिए सावधानियां

नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम आ चुका हैं। लेकिन इस मौसम में बीमार होने का भी खतरा रहता हैं। सर्दियों के इस मौसम में अस्थमा और जोड़ो के दर्द से परेशान लोगो कि मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। सर्दियों में बदलते मौसम और सूखी हवा के कारण अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है। अस्थमा सांस से जुडी एक ऐसी बीमारी हैं जिसमें सांस लेने में तकलीफ होती हैं। ये तो आप और हम सभी जानतें हैं। इस मौसम में अस्थमा के रोगी को प्रदूषण और ठंड दोनों से बहुत दिक्कत होती हैं। ठंड के मौसम में अस्थमा के से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। हम आपको अस्थमा (दमा) के बारे में बताएंगे ऐसा क्यों होता हैं कि अस्थमा सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस समस्या को कम करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

इंफेक्शन से सांस लेने में होती हैं परेशानी

विंटर सीजन में बहुत कम तापमान और खूब ठंडी हवा चलना आम बात हैं और शुष्क हवा के चलते नाक के वायुमार्ग में सूजन आ होने लगतीं हैं। साथ ही इस मौसम में कोल्ड, फ्लू और वायरस का खतरा भी बढ़ जाता है। इन सब चीजों ने इंफेक्शन हो जाता हैं जिसके चलते अस्थमा के के रोगियों को सांस लेने में परेशानी होने लगती हैं। अस्थमा रोगियों को सर्दियों के मौसम में घर में ही रहना सही है। आपको बहार जाना जरुरी हो तो ही बहार निकले साथ की अपने मुंह और नाक को मास्क से पूरी तरह कवर करके ही बहार जाएँ।

ये भी देखें: Vitamin D की कमी से हो रही ये बीमारी, डाइट में शामिल करें ऐसे फूड

शरीर में पानी की कमी ना होने दे

अगर आप अस्थमा मरीज है और एक्सरसाइज या योग करने के लिए जिम या पार्क में जाते हैं तो आपको बता दें कि ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सर्दियों का मौसम आतें ही लोग पानी कम पीने लगते है। लेकिन शरीर में पानी की कमी ना होने दें। तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं। ये आपके फेफड़ों में बलगम को पतला रखता है जिससे ये शरीर से आसानी से बाहर आ जाता है। कोई व्यक्ति बीमार हैं तो उससे अस्थमा रोगियों को दूर रहना चाहिए। इसलिए क्योंकि इससे एलर्जी की परेशानी हो सकती हैं।

ये भी देखें: वजन बढ़ रहा है तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

धुएं से खुद को बचाएं

आप भी आसानी से इसकी चपेट में आ सकतें हैं। दमा से पीड़ित लोगो को धूल-धक्कड़ से भी परेशानी होती हैं। मौसम ठंडा होने पर आपको अधिक से अधिक समय पर पर ही बिताना चाहिए। ऐसे में घर को साफ-सुधरा रखने के साथ अपनी चादर और कंबल को हर हफ्ते गर्म पानी से धोएं। ठंड से बचने के लिए अस्थमा के मरीज को अलाव के पास नहीं बैठना चाहिए। अस्थमा रोगियों के लिए ये काफी घातक साबित हो सकती हैं। आग से आने वाले धुएं से फेफड़ों में परेशानी हो सकती है। अस्थमा से पीड़ित लोगो के लिए परेशानी का सबब बन जाता हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News