खतरनाक घर में रहना: शरीर में हो रही ये समस्या, जानें एक्सपर्ट की सलाह

जब हम ज्यादा समय के लिए घर पर रहते हैं तो मानसिक तौर पर कई तरह की समस्या आती है। जब हमारी कुछ बुनियादी जरूरते पूरी नहीं हो पाती हैं। अगर आप काफी ज्यादा समय के लिए घर से बाहर नहीं निकलते तो धीरे धीरे हमारा मस्तिष्क तनावपूर्ण होने लगता है।

Update: 2021-01-19 11:12 GMT
खतरनाक घर में रहना: शरीर में हो रही ये समस्या, जानें एक्सपर्ट की सलाह photos (social media)

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण लोगों को घर में रहने की हिदायत मिली थी जिसकी वजह से लोगों को घर में रहने की आदत हो गई। यही वजह है कि साल 2020 में लोगों का घर में ही समय काटते हुए गुजरा है। अब सर्दी का मौसम आ चुका है जिसमें तो घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता। क्या आपको पता है कि दिन भर घर में रहने से हमारे शरीर में क्या दिक्कत हो सकती है। आज जानते हैं कि एक्सपर्ट का क्या कहना है।

घर में ज्यादा रहने से नुकसान

एक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि देश में कोरोना महामारी होने से लोगों की काफी आदत बदल चुकी है। अब लोग घरों से बाहर रहने के बजाय घरों में रहना ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से लोगों ऑफिस का काम भी वर्क फ्रॉम होम हो गया। घर में रहना इस समय सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन दिन भर घर में ही रहने से कई प्रकार के नुकसान भी है।

व्यायाम करने से शरीर मानसिक तौर पर काफी फायदे

जब हम ज्यादा समय के लिए घर पर रहते हैं तो मानसिक तौर पर कई तरह की समस्या आती है। जब हमारी कुछ बुनियादी जरूरते पूरी नहीं हो पाती हैं। अगर आप काफी ज्यादा समय के लिए घर से बाहर नहीं निकलते तो धीरे धीरे हमारा मस्तिष्क तनावपूर्ण होने लगता है। एक्सरसाइज शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह आपने कई बार सुना है क्योंकि ये बेहद महत्वपूर्ण है। व्यायाम करने से आपका शरीर मानसिक तौर पर काफी बेहतर हो जाता है। व्यायाम करने से आपका मूड खुश रहता है।

ये भी पढ़ें:सीरो सर्वे का चौंकाने वाला दावा, ऐसे लोगों में कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा कम

शरीर के लिए आत्ममंथन करना बेहद जरूरी

कोरोना के चलते लोग ज्यादा लोगों से बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। जिससे लोग अकेले में ही समय बिता रहे हैं। बहुत ज्यादा समय अकेले बिताने से आप अपने ही विचारों में घिरे रहते हैं। ऐसे में आप का शरीर तनावपूर्ण रहता है। आपको बता दें कि ऐसे लोगों को दिन भर में आत्ममंथन जरूर करना चाहिए। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो टहलने जरूर जाए।

ये भी पढ़ें:वैक्सीन लगने के बाद एक और शख्स की मौत, जानें अब तक कितने लोगों की गई जान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News