पुरुष हो जाएं सावधानः यदि ये लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) लो (Low) होने के कारण पुरुषों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। बता दें कि टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) के कारण ही उनके शरीर में मांसपेशियां बनती है।

Update: 2021-03-19 06:46 GMT
पुरुष हो जाएं सावधानः यदि ये लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

नई दिल्ली: टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) की कमी होने के कारण पुरूषों के शरीर में कई तरह की लक्षण देखने को मिलते है, जिसे नजरअंदाज करना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। आपको बता दें कि टेस्टोस्टेरोन (Testosterone), पुरुषों के बॉडी में बनने वाले सेक्स हार्मोन (Sex hormones) को कहा जाता है। यदि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी हो जाती है तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है उन समस्याओं के बारे में...

एनर्जी लेवल हो जाती है Low

टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) की कमी होने के कारण पुरुषों को थकान की समस्या का सामना करना पड़ता है। उनकी एनर्जी लेवल लो (Low) हो जाती है। यदि पुरुषों को ऐसी समस्या होती है तो डॉक्टर से राय जरूर लें।

मूड में हो जाता है परिवर्तन

पुरुषों में लो टेस्टोस्टेरोन (Low Testosterone) होने के कारण उनके मूड में भी बदलाव होते रहते है। वे हर समय उदास महसूस करते है। इसके लिए उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें... एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को फिर मिली इजाजत, अब इन देशों ने मानी WHO की बात

बदल जाती है सेक्स लाइफ

लो टेस्टोस्टेरोन (Low Testosterone) होने के कारण पुरुषों की सेक्स लाइफ में भी बदवाल आ जाता है। यदि ऐसा बदलाव होता है, तो इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile dysfunction) की भी परेशानी हो सकती है।

यादाश्त पर भी पड़ता है असर

आपको बता दें कि टेस्टोस्टेरोन (Low Testosterone) का असर पुरुषों के यादाश्त पर भी पड़ता है। उनका दिमाग एक जगह स्थिर नहीं होता है, साथ ही वे डिप्रेशन के भी शिकार हो जाते है। यदि ऐसी समस्या होती है तो उन्हें रोज योग करना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें... कोरोना: नियमों का नहीं हो रहा ठीक से पालन, फिर टूटा रिकार्ड, लॉकडाउन की ओर देश

मांसपेशियां हो जाती है कमजोर

टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) लो (Low) होने के कारण पुरुषों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। बता दें कि टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) के कारण ही उनके शरीर में मांसपेशियां बनती है। अगर ऐसी समस्या सामने आती है, तो वे रोज एक्सरसाइज करें।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।न

Tags:    

Similar News