दुनिया में फेमस भारत के ये पांच लोग, लेकिन नहीं है देश के नागरिक 

एक तरह भारत नागरिकता कानून के जरिये पीड़ित शरणार्थियों को देश की नागरिकता दी जा रही है। वहींं कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने भारत की सिटिजनशिप छोड़ दी।

Update: 2020-01-20 11:18 GMT

लखनऊ: एक तरह भारत नागरिकता कानून (CAA) के जरिये पीड़ित शरणार्थियों को देश की नागरिकता देने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं देश में कई ऐसी प्रसिद्द शख्सियत हैं, जिन्होंने भारत की सिटिजनशिप (Indian Citizenship) छोड़ किसी अन्य देश की नागरिकता अपना ली। बता दें कि ऐसे लोगों की संख्या भारत में ज्यादा है।

इन्होने छोड़ी भारत की नागरिकता:

सत्य नडेला: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadela) का नाम बहुत प्रसिद्द है। भारत के हैदराबाद में जन्मे नडेला ने मणिपाल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। हायर स्टडीज के लिए अमेरिका गए, जहां उन्होंने एमएस किया और फिर एमबीए। इसके बाद वहीं नौकरी करने लगे। बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिकी नागरिकता ले ली। उनके पिता आईएएस अफसर थे। उनकी पत्नी भी दक्षिण भारतीय हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें:मुस्लिमों देश में भगवान गणेश: नोट पर हैं इनकी तस्वीर, जानें इसके बारे में

सुंदर पिचई : तमिलनाडु के मदुराई में जन्मे सुंदर पिचई के पिता इलैक्ट्रिक इंजीनियर थे जबकि मां स्टेनोग्राफर। शुरूआती शिक्षा चेन्नई में लेने के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियर में डिग्री ली। आज सुंदर गूगल के सीईओ हैं।उन्होंने भी कई साल पहले भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिकी नागरिकता ले ली है।

ये भी पढ़ें:भारत के ये 63 अमीर: रखे हैं ‘पूरे देश का पैसा’, आंकड़े जान हो जायेंगे हैरान

इंदिरा नुई: दुनिया की सौ सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार इंदिरा नुई का नाम इन दिनों वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन के दावेदारों के रूप में लिया जा रहा है। चेन्नई में जन्मी इंदिरा ने कोलकाता से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की। बाद में वो येल यूनिवर्सिटी में हायर स्टडीज के लिए गईं। वहीं उन्होंने पाना करियर शुरू किया। जिसके बाद साल 2006 से लेकर 2018 तक पेप्सिको की चेयरमैन रहीं। उन्होंने भी भारत की नागरिकता छोड़ दी है।

ये भी पढ़ें: देश का अनोखा शहर: यहां न पैसा चलता है न सरकार, जानें इसकी खासियत

विक्रम पंडित: महाराष्ट्र के नागपुर के मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विक्रम पंडित ने मुंबई से हाई स्कूल किया। आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। उनकी पत्नी भी भारतीय हैं, वहीं दो बच्चे हैं। 2007 से लेकर 2012 तक सिटी ग्रुप बैंक के चेयरमैन भी रहे। इन्होने भी अमेरिका की नागरिकता ले ली। वो भारतीय अमेरिकी बैंकर हैं।

अक्षय कुमार: भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार ने भी भारत की नागरिकता छोड़ कनाडा की नागरिकता ली है। हालाँकि उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। उनकी पत्नी भी भारतीय है। दो बच्चे भी है। अक्षय भारत में ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें: बाप रे बाप! इतना मोटा है ये खतरनाक आतंकी, पकड़ने गई पुलिस तो हुआ ये हाल…

Tags:    

Similar News