गजब! युवती ने शुरू किया ऐसा बिजनेस, एक फोन पर हाजिर हो जायेगा अंत्येष्टि का सामान

अब स्टार्टअप कंपनियां अंतिम संस्कार का सामान ऑनलाइन मुहैया कराने लगी हैं। देश में ऐसे कई स्टार्टअप खड़े हो गए हैं, जहां से आप अंतिम संस्कार का किट खरीद सकते हैं।

Update: 2019-05-04 10:41 GMT

नई दिल्ली: परिवार में किसी की मृत्यु हो जाए तो शोकाकुल लोगों के लिए अंतिम संस्कार की क्रिया से जुड़े सामान खरीदना, पंडित की व्यवस्था करना काफी भागदौड़ वाला काम हो जाता है। ऐसे में अगर इस महत्वपूर्ण रिवाज से जुड़ी सभी सामग्री घर बैठे आसानी से मिल जाए तो इससे परिवार को काफी सहूलिसत होगी। जी हां! अब ऐसा सच हो रहा है। तो आइये जानें इसके बारे मे...

श्रुति रेड्डी पेशे से एक सॉफ्टवेयर डेवलपर थी लेकिन अब वह रोजाना श्मशान घाट के चक्कर लगा रही है। इतना ही नहीं श्मशान घाट को ही अपना प्रोफेशन बना लिया है। दरअसल हैदराबाद की श्रुति अंत्येष्टि नाम का स्टार्टअप चलाती हैं। ये स्टार्टअप अंतिम संस्कार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

ये भी पढ़ें— चक्रवात फानी के कारण ओडिशा में नीट 2019 की परीक्षा टली

श्रुति के मुताबिक उनका ये स्टार्टअप अंतिम संस्कार के लिए वन स्टॉप सर्विस है। उनकी टीम फ्यूनरल प्लानिंग भी करती है। यानी किसी के घर में मौत होती है तो बस एक फोन आने पर सारा सामान उपलब्ध करवाती है। यही नहीं ये स्टार्टअप कम कीमत पर अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध तक सारी अनुष्ठान की जिम्मेदारी निभाता है।

ऐसे मिला था आइडिया

दरअसल श्रुति को ये आइडिया अपने दादाजी के मौत के बाद आया था। श्रुति के मुताबिक दादा जी की मौत के वक्त के दिन सब कुछ अस्त-व्यस्त था। अंतिम संस्कार का सामान जुटाने के लिए सभी परेशान थे। ऐसे में उन्होंने ये स्टार्टअप खोलने का फैसला किया। शुरुआत में उन्होंने श्मशान घाट में जाकर सर्वे किया। इसके अलावा उन्होंने हर दिन होने वाली मौतों का आंकड़ा इक्ट्ठा किया। आज श्रुति के साथ चार और लोग उनके इस बिजनेस में हाथ बंटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें— अनन्या पांडेे सी खूबसूरती की जब हो बात, इस्तेमाल करे तब चावल-भात

श्रुति कहती हैं कि स्टार्टअप की शुरूआत में उन्हें एसी वेन ऑपरेटर्स और फ्रीजर ब्रॉक्स कंपनी ने सर्विस देने से मना कर दिया था। आज उनकी कंपनी की हेल्पलाइन 24 घंटे खुली रहती है, रात को वह खुद कॉल लेती है। क्यों कि वह कहती हैं कि मौत समय देखकर नहीं आती है।

ऑनलाइन मिलने लगा है अंतिम संस्कार का सामान

अब स्टार्टअप कंपनियां अंतिम संस्कार का सामान ऑनलाइन मुहैया कराने लगी हैं। देश में ऐसे कई स्टार्टअप खड़े हो गए हैं, जहां से आप अंतिम संस्कार का किट खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें— रमजान में ऐसे रखना है आपको अपना आहार, तभी ईद मनेगी मस्त

सभी जरूरी सामान होता है किट में

इन किट्स में गोमूत्र, अगरबत्ती, गोबर का उपला, बांस की सीढ़ी, मिट्टी का घड़ा समेत वे सब जरूरी चीजें शामिल होती हैं जिनकी जरूरत अंतिम संस्कार की क्रिया में पड़ती है। किट में तकरीबन 32 से 38 चीजें होती हैं। इतना ही नहीं किट के साथ पंडित की बुकिंग भी की जा सकती है।

कई स्टार्टअप उतर रहे हैं इस क्षेत्र में

अहमदाबाद की कंपनी 'मोक्षशील' और मुंबई की कंपनी 'सर्वपूजा' इस तरह की किट ऑनलाइन मुहैया कराती हैं। कोलकाता स्थित स्टार्टअप 'अंत्येष्टी’ भी अंतिम संस्कार किट उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही यह कंपनी पंडितों और शमशान घाट की बुकिंग के साथ मृतक के शरीर को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाने के लिए वाहन की भी सुविधा देती है।

ये भी पढ़ें— आज रात शनिदेव करेंगे सबकी इच्छा पूरी चाहे हो व्यापारी, रोगी या फिर धनाभिलाषी

Tags:    

Similar News