Aaj Ka Itihas 14 August 2023: आज ही के दिन 1947 में भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना

Aaj Ka Itihas 14 August 2023 Today History: आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 14 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Update:2023-08-13 05:00 IST
Aaj Ka Itihas 14 August 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 14 August 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 14 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 14 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 14 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 14 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 14)

1248 - जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल का आग में नष्ट हो जाने के बाद पुनर्निर्माण शुरू हुआ।
1805 - अमेरिका और ट्यूनिस के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1848 - अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना हुई।
1862 - बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
1888 - बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर को दिया गया।
1908 - इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
1917 - चीन ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 - बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी।
1935 - अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर कि।
1936- बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।
1938 - बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
1939 - पोलैंड पर नाजी जर्मनी के आक्रमण के साथ ही आरंभ होने वाला यह विश्व युद्ध जापान में समाप्त हो गया।
1941 - ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
1945 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर विवश हुआ।
1947 - पाकिस्तान का स्वाधिनता दिवस। सत्ता का हस्तांतरण ठीक मध्यरात्री को हुआ था पर पाकिस्तान अपना कौमी दिवस 14 अगस्त को मनाता है जबकी भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मनाता है।
1945 - मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने।
1947 - भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
1968 - मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
1971 - बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975 - पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
1980 - आज ही के दिन लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की। कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन अहम है।
2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
2003 - पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय के लिए बिजली की सप्लाई नहीं रही जिसका असर न्यूयॉर्क और औटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।
2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
2006 - इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 - पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
2010 - भारत सरकार ने 64वें स्वतंत्रता दिवस पर काबुल में शहीद हुए सेना चिकित्सा कोर के मेजर एल ज्योतिन सिंह को अशोक चक्र तथा विनोद चौबे और मेजर दविंद्र सिंह जस को कीर्ति चक्रप्रदान करने की घोषणा की।
2013 - मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( Born on 14 August)

1452 - इटली के प्रख्यात चित्रकार व शिल्पकार लियोनार्डो दा विंची का जन्म हुआ।
1900 - मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे एस. के. पाटिल का जन्म हुआ था।
1924 - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म हुआ था।
1956 - भारतीय फिल्म अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।
1968 - भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे का जन्म हुआ था।
1984 - रॉबिन सोडरलिंग का जन्म हुआ।

14 अगस्त को हुए निधन ( Died on 14 August)

1941 - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का निधन हुआ था।
1984 - कुश्ती खिलाड़ी खाशाबा जाधव का निधन हुआ था।
1988 - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का निधन हुआ था।
1996 - प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक अमृतराय का निधन हुआ था।
2000 - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज हवा सिंह का निधन हुआ था।
2007 - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ जापान की महिला येनो मीनागावा का निधन हुआ था।
2011 - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हुआ था।
2012 - महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री विलासराव देशमुख का निधन हुआ था।
2017 - प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का निधन हुआ।

14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important Events and Festivals of August 14)

पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस
विश्व युवक दिवस

Tags:    

Similar News