Aaj Ka Itihas 26 August 2023: आज ही के दिन 1910 में भारत रत्न सम्मानित मदर टेरेसा का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 26 August 2023 Today History: आज के दिन 26 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Update:2023-08-25 17:12 IST
Aaj Ka Itihas 11 August 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 26 August 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 26 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 26 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 26 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 26 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 26 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of 26 August)

1303 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।
1541 - तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
1914 - बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिस बेडे पर हमला कर 50 माउजर और 46 हजार राउंड गोलियां लूटी।
1920 - अमरीका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1977 - जर्मनी के शहर म्यू निख में 20 वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1978 - जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने।
1982 - नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 - म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।
1999 - माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
2002 - दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू हुआ।
2007 - पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
2008 - तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2013 - फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति( Born on 26 August)

1676 - ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म हुआ था।
1891- हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म हुआ था।
1910 - भारत रत्न सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म हुआ था।
1927 - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म हुआ था।
1928 - हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक और समाज-सेवी आेम प्रकाश मुंजल का जन्म हुआ था।
1956 - प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी मेनका गाँधी का जन्म हुआ था।
1964 - प्रसिद्ध साहित्यकार गीत, ग़ज़ल दिनेश रघुवंशी का जन्म हुआ था।
1972 - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म हुआ था।

26 अगस्त को हुए निधन (Died on 26 August)

1910 - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का निधन हुआ था।
1934 - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का निधन हुआ
1975 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का निधन हुआ था।
2012 - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का निधन हुआ था।

Tags:    

Similar News