महिलाओं को आश्रम में बंदी बना करते थे ये गंदा काम, महंत समेत दो गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर से दो महिलाओं द्वारा अवैध रूप से आश्राम में रखे जाने और उनके साथ कई बार रेप करने की शिकायत करने के बाद मंदिर के एक पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2020-05-19 07:07 GMT

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से दो महिलाओं द्वारा अवैध रूप से आश्राम में रखे जाने और उनके साथ कई बार रेप करने की शिकायत करने के बाद मंदिर के एक पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

वाल्मीकि तीर्थ में मुख्य पुजारी के रूप में काम करता आरोपी

अमृतसर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान महंत गिरधारी नाथ के तौर पर हुई है। आरोपी अमृतसर के लोपोके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत स्थित गुरु ज्ञान नाथ आश्रम वाल्मीकि तीर्थ में मुख्य पुजारी के रूप में काम करता था। वहीं दूसरे शख्स और महंत के सहयोगी की पहचान वरिंदर नाथ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, इस नशीली चीज से तैयार होगी कोरोना की वैक्सीन

महिलाओं ने अपने साथ हो रहे अन्याय के बारे में किया सूचित

पीड़ित महिलाओं ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य तरसेम सिंह को एक पत्र में उनके साथ हो रहे अन्याय के बारे में सूचित किया था। उन्होंने पत्र के जरिए बताया था कि उन्हें अवैध रूप से आश्राम में रखा गया है और महंत द्वारा उनके साथ बार-बार बलात्कार किया जा रहा है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मारा छापेमारी

सूचना मिलते ही लोपोके पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को आश्रम परिसर में छापा मारा और पीड़ित महिलाओं को आश्रम से छुटकारा दिलाया। पुलिस ने मौके से ही महंत गिरधारी नाथ और उसके साथी वरिंदर नाथ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस दौरान नछत्र सिंह और सूरज नाथ नाम के दो शख्स मौके से फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाशी और गिरफ्तारी करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: ऑड-ईवन फिर से: अल्फाबेट के आधार पर खुलेंगी दुकानें, टाइमिंग भी होगी अलग

फरार आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

अटारी के डीएसपी गुरु प्रताप सिंह ने बताया कि तरसेम सिंह सयालका की ओर से दायर किए गए शिकायत के आधार पर हमने आश्रम परिसर में छापा मारा और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार हुए लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

फिलहाल महंत गिरधारी नाथ और वरिंदर नाथ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब ये पता करने में जुटी है कि आखिर इस आश्रम में क्या किया जाता था? पुलिस अब आश्रम के दस्तावेज और आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: अस्पताल से गायब हो गया युवक का शव, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News