अरविंद केजरीवाल का शपथ समारोह: ख़ास हैं ये 50 लोग, CM के साथ मंच करेंगे साझा

भारत की राजधानी दिल्ली को आज उसका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Update: 2020-02-16 04:12 GMT

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली को आज उसका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुयी सुरक्षा व्यवथा को बढ़ा दी गयी है, वहीं सभी तैयारियां भी पूरी हो गयी है। बता दें कि केजरीवल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है।

तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे केजरीवाल:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भारी बहुमत से वापसी कर रही 'आप' और केजरीवाल के लिए रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह अ आयोजन किया गया है, जिसमें करीब एक लाख लोगों के पहुँचने की संभावना है। केजरीवाल दोपहर 12.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें: शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के इस दावे पर गृह मंत्रालय का बड़ा बयान

आम जनता के साथ मंच साझा रहेंगे केजरीवाल :

जानकारी के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मंच पर विभिन्न क्षेत्रों से 50 लोग शामिल होंगे। इन लोगों को ' दिल्ली के निर्माता' नाम दिया गया है। इन्होने पिछले पांच सालों में शहर के विकास में योगदान दिया है। मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए इन लोगों में शिक्षक, बस मार्शल, सिग्नेचर ब्रिज के आर्किटेक्ट और अग्निशमन दल के परिवार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 के बाद अब टूटी महबूबा की PDP, जानिए क्या हुआ?

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद जवान:

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के 2,000 से 3,000 जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। समारोह की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सभी सड़कें सीसीटीवी की निगरानी में हैं। मैदान के आसपास और एंट्री गेट पर ‘मेटल डिटेक्टर’ लगायें गये हैं।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल के शपथ समारोह में शिक्षकों के निमंत्रण पर बवाल, BJP नेता ने कहा-

शपथ लेने से पहले माँगा आशीर्वाद:

अरविंद केजरीवाल ने समारोह से पहले ट्वीट कर दिल्ली की जनता से आशीर्वाद माँगा है। उन्होंने लिखा, 'दिल्लीवासियों, आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लेने जा रहा है। अपने बेटे को आशीर्वाद देने ज़रूर आना है। रविवार 16 फ़रवरी, सुबह 10 बजे, रामलीला मैदान।'



Tags:    

Similar News