2021 की छुट्टियां: बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, RBI ने जारी किया कैलेंडर, देखें लिस्ट...

भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2021 में बैंकों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक़, पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट आ गयी है, जो राज्यों के अनुसार तय की गई हैं।

Update: 2020-12-28 04:46 GMT

नई दिल्ली: साल 2020 खत्म होने वाला है। नए साल में प्रवेश करने के साथ ही कई अहम बातें जान लेना जरुरी है, ताकि उसके हिसाब से लोग अपने प्लान बना सकें। इसी कड़ी में बैंक ने 2021 की सालभर की छुट्टियों (Bank Holidays 2021) की लिस्ट जारी कर दी है। नए साल में छुट्टियों के मुताबिक़, 56 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

RBI ने जारी किया 2021 की बैंक छुट्टियों की कैलेंडर

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2021 में बैंकों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक़, पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट आ गयी है। आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, छुट्टियां राज्यों के अनुसार तय की गई हैं। यानी कुछ छुट्टियां तो देशभर के बैंकों पर लागू की जाएंगी तो वहीं कुछ छुट्टियां अलग अलग राज्यों के लिए होंगी। इसके अलावा बैंक रविवार को बंद रहते हैं, उनमे मिला कर आरबीआई के नियमों के मुताबिक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः इन 4 वादों से करें नए साल 2021 की शुरूआत, बदल जाएगी आपकी लाइफ

देखें, 2021 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

जनवरी 2021

1 जनवरी, शुक्रवार - नए साल का दिन

2 जनवरी, शनिवार - न्यू ईयर हॉलिडे

9 जनवरी, दूसरा शनिवार

11 जनवरी, सोमवार - मिशनरी डे

14 जनवरी, गुरुवार - मकर संक्रांति और पोंगल

15 जनवरी को तिरुवल्लुवर डे के चलते कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां होगी

23 जनवरी, चौथा शनिवार

26 जनवरी, मंगलवार - गणतंत्र दिवस फरवरी

फरवरी 2021

13 फरवरी, दूसरा शनिवार

16 फरवरी, मंगलवार - वसंत पंचमी

27 फरवरी, चौथा शनिवार - गुरु रविदास जयंती

ये भी पढ़ें- UP के इन बड़े नेताओं को लील गया 2020, राजनीति में छाया रहा मातम

मार्च 2021

11 मार्च, गुरुवार - महाशिवरात्रि

13 मार्च, दूसरा शनिवार

27 मार्च, चौथा शनिवार

29 मार्च, सोमवार - होली

अप्रैल 2021

2 अप्रैल, शुक्रवार - गुड फ्राइडे

8 अप्रैल, गुरुवार - बुद्घ पूर्णिमा

10 अप्रैल, दूसरा शनिवार

14 अप्रैल, गुरुवार - बैसाखी और डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती

21 अप्रैल, बुधवार - राम नवमी

24 अप्रैल, चौथा शनिवार

25 अप्रैल, रविवार - महावीर जयंती

ये भी पढ़ें- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2021 में धरती पर आएगा प्रलय, आसमान में चलेगी ट्रेन

मई 2021

1 मई, शनिवार- मई डे या लेबर डे

8 मई, दूसरा शनिवार

12 मई, बुधवार - ईद-उल-फितर

22 मई, दूसरा शनिवार

जून 2021

12 जून, दूसरा शनिवार

26 जून, चौथा शनिवार

जुलाई 2021

10 जुलाई, दूसरा शनिवार

20 जुलाई, मंगलवार - बकरीद/ ईद-अल-अदहा

24 जुलाई, चौथा शनिवार

ये भी पढ़ें- साल 2021 में शनि का प्रकोप: इन राशियों को बनाएंगे शिकार, जैसा होगा कर्म-वैसा फल

अगस्त 2021

10 अगस्त, मंगलवार- मोहर्रम

14 अगस्त, दूसरा शनिवार

15 अगस्त, रविवार - स्वतंत्रता दिवस

22 अगस्त, रविवार - रक्षाबंधन

28 अगस्त, चौथा शनिवार

30 अगस्त, सोमवार - जन्माष्टमी

सितंबर 2021

10 सितंबर, शुक्रवार - गणेश चतुर्थी

11 सितंबर, शनिवार - दूसरा शनिवार

25 सितंबर, शनिवार - चौथा शनिवार

ये भी पढ़ें- 2020 में बॉलीवुड पर छाया काला साया, नहीं रहे कई स्टार, तो कितने हुए बेनकाब

अक्टूबर 2021

2 अक्टूबर, शनिवार - गांधी जयंती

9 अक्टूबर, दूसरा शनिवार

13 अक्टूबर, बुधवार - महा अष्टमी

14 अक्टूबर, गुरुवार - महा नवमी

15 अक्टूबर, शुक्रवार - दशहरा

18 अक्टूबर, सोमवार - ईद-ए-मिलान

23 अक्टूबर, चौथा शनिवार

नवंबर 2021

4 नवंबर, गुरुवार - दिवाली

6 नवंबर, शनिवार - भाईदूज

13 नवंबर - दूसरा शनिवार

15 नवंबर, सोमवार - दिपावली हॉलीडे

19 नवंबर, शुक्रवार - गुरुनानक जयंती

27 नवंबर - चौथा शनिवार

दिसंबर 2021

11 दिसंबर - दूसरा शनिवार

25 दिसंबर - चौथा शनिवार और क्रिस्मस डे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News