42 दिग्गज, 10 दिन और 3 करोड़ लोग: ऐसा होगा भाजपा का जनजागरण अभियान

नागरिकता कानून को लेकर भाजपा रविवार से देशव्यापी स्तर पर जनजागरण कैंपेन शुरू करने जा रही है। भाजपा एक दिन में 42 जगहों पर एक साथ अभियान की शुरुआत करेंगी।

Update: 2020-01-05 05:17 GMT

दिल्ली: नागरिकता कानून (CAA) को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, ऐसे में अब भाजपा (BJP) रविवार से देशव्यापी स्तर पर सीएए के समर्थन में बड़ा जनजागरण कैंपेन शुरू करने जा रही है। इसके तहत भाजपा एक दिन में 42 जगहों पर एक साथ अभियान की शुरुआत करेंगी।जिसमें पार्टी के 42 दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं ये अभियान अगले 10 दिन तक चलाया जायेगा। भाजपा नेता घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क साधेंगे और देश के तीन करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे।

42 दिग्गज नेता आज से करेंगे अभियान की शुरुआत:

अभियान की शुरुआत दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह रविवार से करेंगे। इस दौरान अभियान में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दिल्ली से, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद से, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से, नितिन गडकरी नागपुर से, केंद्रीय मंत्री वी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरु से, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर से अभियान की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के लोगों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान

ये नेता भी होंगे शामिल:

वहीं अभियान में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा से केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, छत्तीसगढ़ के रायपुर से थावर चंद गहलोत, उत्तराखंड के हल्द्वानी से डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, झारखंड के जमशेदपुर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गुरुग्राम से स्मृति ईरानी, मुंबई से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर घर जाकर अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में जनजागरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें: गरमाया सावरकर विवाद: चक्रपाणि ने राहुल को कहा ऐसा शब्द, होगा अब और बवाल

इस दौरान भाजपा के दिग्गज और केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री नागरिकता कानून के समर्थन में माहौल बनायेंगे। भाजपा नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर इस कानून के फायदे बताएंगे और समर्थन जुटाने के लिए गोष्ठियां करेंगे। भाजपा का अभियान 10 दिनों तक चलेगा। जिसकों लेकर भाजपा ने 3 करोड़ देशवासियों को साधने का लक्ष्य रखा है।

 

ये भी पढ़ें: ईरान के ये ठिकाने खतरे में: ट्रंप ने कहा- विध्‍वंसक तरीके से बनाया जाएगा निशाना

अभियान के बहाने दिल्ली विधानसभा जीतने की तैयारी में शाह:

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, जिसे लेकर भी भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से जनजागरण अभियान को लांच करेंगे। वहीं आज ही बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह दिल्ली में जीत के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही जीत का मूलमंत्र देंगे।

ये भी पढ़ें: …तो इसलिए ममता बेनर्जी कर रहीं बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन

Tags:    

Similar News