शिवालिक इलाके में ब्रम्हकमल के अंकुर फूटे, वैज्ञानिकों को मिल रही सफलता

भगवान शिव के प्रिय अति दुर्लभ पुष्प ब्रह्मकमल के अंकुर फूटे हैं।शिवालिक की पहाड़ी पर बसे रानीखेत के उच्च हिमालयी इलाके में इस पुष्प के बीज को वन अनुसंधान केंद्र कालिका (रानीखेत) के शोध अधिकारियों के सफल प्रयोग के बाद रोपा गया है। तीन से पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर केदारनाथ, तुंगनाथ, वेदिनी बुग्याल आदि से एकत्र बीज पहले बदरीनाथ फिर 1800 मीटर की ऊंचाई पर कालिका रेंज में बोए गए।

Update: 2018-12-21 10:55 GMT

देहरादून: भगवान शिव के प्रिय अति दुर्लभ पुष्प ब्रह्मकमल के अंकुर फूटे हैं।शिवालिक की पहाड़ी पर बसे रानीखेत के उच्च हिमालयी इलाके में इस पुष्प के बीज को वन अनुसंधान केंद्र कालिका (रानीखेत) के शोध अधिकारियों के सफल प्रयोग के बाद रोपा गया है। तीन से पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर केदारनाथ, तुंगनाथ, वेदिनी बुग्याल आदि से एकत्र बीज पहले बदरीनाथ फिर 1800 मीटर की ऊंचाई पर कालिका रेंज में बोए गए। विशेष देखरेख की बदौलत पुष्प ब्रम्हकमल को अंकुरित करने में सहायता मिल रही है।उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल (साउसिव्यूरिया ओबलावालाटा)को बचाने में हो रहे प्रयासों को एक नई दिशा मिली है।

यह भी पढ़ें .......मटर की अधिक पुष्पण वाली प्रजातियां विकसित

'ब्रह्मवाटिका' विकसित कर विलुप्त होते पुष्प को बचाया जाय

इस सफल प्रयोग के बाद शोध अधिकारी इन नवीन पौधों की नियमित निगरानी और उच्च हिमालय सरीखा वातावरण देने में जुट गए हैं। जिससे शिवालिक की गोद में बदरीनाथ की तरह 'ब्रह्मवाटिका' विकसित कर विलुप्त हो रहे उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल (साउसिव्यूरिया ओबलावालाटा) के वजूद को बचाने में अहम भूमिका निभाई जा सके।

यह भी पढ़ें .......कविता: फूल ने सीखा- मैं तुझे उपहार में, कुछ पुष्प देना चाहती हूँ

ब्रह्मकमल के पौधे की जड़ (राइजोम) ने जगायी उम्मीदें

बीज लगाने के अलावा शोध अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने फूलों की घाटी से ब्रह्मकमल के पौधे की जड़ (राइजोम) लाकर कालिका में लगाई। इसमें नई कलियां और सात आठ गुच्छे बनने से माना जा रहा कि राज्य पुष्प के लिए रानीखेत की आबोहवा माकूल है। करीब डेढ़ वर्ष तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों और रानीखेत की मिट्टी, जलवायु, मौसम और तापक्रम का गहन अध्ययन के बाद रेंज में अभिनव प्रयोग का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें .......जानिए उस नीलकुरिंजी पुष्प के बारे में, जिसके जिक्र से PM ने शुरू किया भाषण

हिमालयी क्षेत्रों और रानीखेत की मिट्टी में अभिनव प्रयोग

करीब डेढ़ वर्ष तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों और रानीखेत की मिट्टी, जलवायु, मौसम और तापक्रम का गहन अध्ययन के बाद रेंज में अभिनव प्रयोग का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें .......PHOTOS: राजभवन में आयोजित हुई पुष्प प्रदर्शनी, मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ

इस तरह से प्रयोग रहा सफल

बदरीनाथ में इसके 400 बीज बोए गए थे। जो कि अब पौधे के रूप में तैयार हैं। अक्टूबर में कालिका बीज रेंज के राय स्टेट स्थित पौधालय में प्रयोग के तौर पर 10 बीज लगाए गए। डेढ़ दो महीने के भीतर इन अंकुरित बीजों ने भी पौधे का रूप ले लिया है। इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा।

यह भी पढ़ें .......बिहार में जल्द बनेगा राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र : सुशील मोदी

वर्ष में एक बार खिलाता है ये पुष्प

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम, फूलों की घाटी जोशीमठ, केदारनाथ, तुंगनाथ, हेमकुंड साहिब, वासुकीताल, वेदिनी बुग्याल, पिंडारी आदि जगहों पर साल में एक बार यह पुष्प खिलता है।

दसअसल बदलती जीवन शैली के कारण वैश्विक तापवृद्धि से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ रहा प्रदूषण और साल दर साल तेजी से पिघलते ग्लेशियर और जलवायु परिवर्तन से ब्रह्मकमल के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें .......इन पौधों को घर में लगाने से मच्छरों की एंट्री पर लगेगा बैन, मिले बीमारियों से चैन

बद्रीनाथ धाम मंदिर समिति पुष्प के संरक्षण ककी मांग उठाती रही

बहुत पहले से बद्रीनाथ धाम मंदिर समिति ब्रह्मकमल के संरक्षण की मांग लगातार उठा रही है। बुग्यालों में आवाजाही पर रोक जरूर लगी है, लेकिन आस्था के नाम पर बेहिसाब दोहन न रुकने से राज्य पुष्प संकट में है।

राजेंद्र प्रसाद जोशी, (प्रभारी बीज अनुसंधान रेंज कालिका) का कहना है कि इस प्रयोग ने हमें उत्साहित तो किया है, लेकिन सालभर तक उच्च हिमालयी वातावरण देकर ब्रह्मकमल के पौधों को जिंदा रखना हमारे लिए बड़ी कामयाबी होगी। हम लगातार पौधों की निगरानी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News