सीजफायर का उल्लंघन: पाक सेना ने किया नागरिकों पर फायरिंग, एक की मौत

बीते दिन शुक्रवार की शाम भी सीमापार से गोलीबारी हुई थी जिसका जवाब भारतीय सेना ने दिया था। पाकिस्तान की ओर से यह गोलीबारी कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार शाम बिना रोक-टोक गोलाबारी की और नागरिक क्षेत्रों को भी निशाना बनाया जिसमें कई नागरिक घायल हुए।

Update:2023-07-14 23:10 IST

जम्मू-कश्मीर: घाटी में पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीज फायर का उलंघन हो रहा है। सीमा पार से शनिवार देर रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये भी देखें : जानिए कहां हुई एटीएम से रुपयों की बारिश?पढ़े पूरा मामला

बता दें कि बीते दिन शुक्रवार की शाम भी सीमापार से गोलीबारी हुई थी जिसका जवाब भारतीय सेना ने दिया था। पाकिस्तान की ओर से यह गोलीबारी कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार शाम बिना रोक-टोक गोलाबारी की और नागरिक क्षेत्रों को भी निशाना बनाया जिसमें कई नागरिक घायल हुए।

बीते दिनों फायरिंग में हुई थी एक शख्स की मौत

पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग पर भारतीय सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई भी की। हालांकि गुरुवार रात उरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

ये भी देखें : महिला ने मुख्यमंत्री को खून से लिखी चिट्टी, पुलिस उत्पीड़न से थी परेशान

पकिस्तानी सेना द्वारा सीमापार से फायरिंग में एक आम नागरिक की भी मौत भी हो गई थी। बताया जाता है कि मारे गए नागरिक की पहचान इशफाक अहमद के रूप में हुई जो कमलकोट क्षेत्र के रहने वाले थे।

Tags:    

Similar News