चंद्रयान 2: मिशन पूरा न होने पर रो पड़े ISRO चीफ, PM ने दिया कंधा, वीडियो वायरल

चंद्रयान 2 जैसा महत्वकांशी प्रोजेक्ट एकदम सही से चल रहा था। सब कुछ प्लान के मुताबिक हो रहा था। मगर शनिवार तड़के सुबह इस मिशन के साथ इसरो को तब झटका लगा जब महज 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया।

Update: 2023-04-01 17:48 GMT

नई दिल्ली: चंद्रयान 2 से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से कुछ सेकंड पहले ही इसरो का संपर्क टूट गया। जब यह मिशन हो रहा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय में मौजूद थे। हालांकि, यह मिशन पूरा नहीं हो पाया और महज कुछ सेकंड में ही चंद्रयान 2 से संपर्क टूट गया। मगर इसके बाद भी पूरा देश इसरो के साथ है।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-2: जानें कैसे, मिशन अभी समाप्त नहीं हुआ

वहीं, इसरो इससे काफी निराश है, जबकि पीएम मोदी के अलावा विपक्ष के तमाम नेताओं ने भी इसरो की तारीफ करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। मगर मिशन पूरा न होने पर इसरो चीफ के सिवन रो पड़े। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में पीएम मोदी इसरो चीफ को कंधा देते और चुप कराते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आज रात चांद पर हिंदुस्तान: पीएम बोले- दुनिया देखेगी हमारे वैज्ञानिकों का करिश्मा

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वैज्ञानिकों की तारीफ की और इसरो चीफ के सिवन को गले भी लगाया। साथ ही पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई और हौसला भी बढ़ाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हम निश्चित रूप से सफल होंगे। इस मिशन के अगले प्रयास में भी और इसके बाद के हर प्रयास में भी कामयाबी हमारे साथ होगी।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 2 : किसी मुश्किल की घड़ी से कम नहीं आखिर के 14.5 मिनट

महज 2.1 किलोमीटर पहले टूटा संपर्क, इसरो निराश

चंद्रयान 2 जैसा महत्वकांशी प्रोजेक्ट एकदम सही से चल रहा था। सब कुछ प्लान के मुताबिक हो रहा था। मगर शनिवार तड़के सुबह इस मिशन के साथ इसरो को तब झटका लगा जब महज 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया। इस मिशन पर 978 करोड़ रुपये की लागत लगी थी लेकिन ऐन मौके पर संपर्क टूटने से यह मिशन पूरा नहीं हो पाया।

यहां देखें वीडियो

[video data-width="360" data-height="636" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/09/H9x3BCfpWBco_Ud4.mp4"][/video]

Tags:    

Similar News