निसर्ग तूफान का असर, यहां रात से ही हो रही जोरदार बारिश, बाढ़ जैसे बने हालात

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

Update: 2020-06-04 09:26 GMT

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की तरफ से अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आ पाई है। उसके मुताबिक मध्यप्रदेश में सात जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान निसर्ग के महाराष्ट्र में समुद्र तट से टकराने के बाद मौसम ने तेजी से करवट ली है। महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बुधवार को जबरदस्त बारिश हुई।

यहां कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई जिलों में आज यानी गुरुवार की शाम तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

झम-झम होगी बारिश: 2 दिन तक मौसम रहेगा सुहावना, बढ़ेगी ठंडक

यूपी, राजस्थान समेत इन इलाकों में हल्की बारिश

यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई मैदानी इलाके वाले राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की खबरें सामने आई हैं।

उधर आज शिमला में बर्फबारी देखने को मिली है। यहां अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी निजात

देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवालों को 10 जून तक लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर में नमी ला रही हैं।

मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा निसर्ग

अरब सागर से उठा चक्रवात निसर्ग पड़ोसी महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कई स्थानों में कल बुधवार से ही बारिश शुरू हो चुकी है और यह गुरुवार को भी जारी रहेगी। बदले मौसमी हालात में संभावना जताई गई है कि यह मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से की बजाय दक्षिणी हिस्से से इस सूबे में गुरुवार शाम दाखिल होगा।

विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह चंदेल ने बताया कि निसर्ग के प्रभाव से गुरुवार को डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और बड़वानी जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और कुछ स्थानों पर बिजली गिर सकती है।

यहां हो रही भयंकर बारिश, तीन दिनों तक बाहर निकलने पर खतरा, 9 जिलों में अलर्ट

गुजरात में बाढ़ से जनता बेहाल

गुजरात के गोलपाड़ा, नागांव, होजई और कछार जिलों के लगभग 1.45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वर्तमान में 212 गांवों में पानी भरे हुए हैं और 22,718 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला गोलपाड़ा है। यहां के 1.16 लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।

यूपी में बारिश, पंजाब-हरियाणा में सुहाना हुआ मौसम

हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंधी आने की संभावना है।

आसमान से हुई मौत की बारिश: कई लोगों ने तोड़ा दम, जिले में मचा हाहाकार

बिहार-झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चार से छह जून के बीच गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। झारखंड में भी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के दबाव का असर पड़ेगा। यहां पांच जून तक बारिश होने की आंशका है।

Tags:    

Similar News