Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95% मतदान, केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेताओं ने डाला वोट
वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी का पोस्ट
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे दिल्लीवासियो! संविधान ने आपको जो शक्ति दी है, आज उसका इस्तेमाल करने और अगले पांच साल के लिए अपना भविष्य निर्धारित करने का दिन है। आपका एक वोट आपको और आपकी दिल्ली को मजबूत बनाएगा। खूब सोच-समझ कर अपने अधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें।"
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने डाला वोट
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया।
कहाँ कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: सेंट्रल दिल्ली 16.46, ईस्ट 20.03, नई दिल्ली 16.80, उत्तर दिल्ली 18.63, उत्तर पूर्व दिल्ली 24.87, उत्तर पश्चिम दिल्ली 19.17, शाहदरा 23.30, दक्षिल दिल्ली 19.17, दक्षिण पूर्व दिल्ली 19.66, दक्षिण पश्चिम दिल्ली 21.90 वहीं पश्चिम दिल्ली में 17.67% हुआ मतदान।
अरविन्द केजरीवाल ने डाला वोट
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने मतदान किया।
परिवार समेत वोट डालने पहुंचे केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल मतदान केंद्र पूरे परिवार के साथ पहुंचे हैं।
मतदान के बाद प्रियंका गांधी ने क्या कहा
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा, "यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।"
11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक़ सुबह 11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान हुए हैं।
मतदान केंद्र पहुंची प्रियंका गांधी
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंची है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे मतदान केंद्र
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "मतदान महान दान है। प्रजातंत्र का आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है। प्रजातंत्र का महत्व है कि हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करे। इसी से प्रजातंत्र फलता-फूलता है और विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है। जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व मतदान से ही जाहिर होता है। सभी मतदान करें, यही मेरी कामना है।"
मॉनिटरिंग रूम जायजा लेंगे जेपी नड्डा
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा थोड़ी देर में दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बने मॉनिटरिंग रूम से बूथों पर हो रहे मतदान का जायजा लेंगे। मॉनिटरिंग सेंटर से बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।