दिल्ली को था बड़ा खतरा: पति-पत्नी ने बनाया खतरनाक प्लान, फिर हुआ ये...

बड़ी खबर दिल्ली से है, जहां पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के दो संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISKP यानि आईएसआईएस का खुरासान मॉडयूल से जुड़े होने के शक में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Update: 2020-03-08 10:54 GMT
दिल्ली को था बड़ा खतरा: पति-पत्नी ने बनाया खतरनाक प्लान, फिर हुआ ये...

नई दिल्ली: बड़ी खबर दिल्ली से है, जहां पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के दो संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISKP यानि आईएसआईएस का खुरासान मॉडयूल से जुड़े होने के शक में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। स्पेशल सेल ने दोनों संदिग्धों को दिल्ली के ओखला इलाके से हिरासत में लिया है।

पति-पत्नी हैं दोनों संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, ये दोनों संदिग्ध पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पति की पहचान जहानजेब सामी के तौर पर और पत्नी की पहचान हिन्दा बशीर बेग के तौर पर की गई है। साथ ही पुलिस ने दोनों संदिग्धों के पास से संवेदनशील सामग्रियां भी बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध आतंकवादी आत्मघाती हमले की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें: यस बैंक संकट: अब प्रियंका गांधी का आया ये लिंक सामने, कांग्रेस-BJP में आर-पार

CAA और NRC के खिलाफ लोगों को प्रदर्शन से जोड़ना था मकसद

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों पति-पत्नी मिलकर इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी थे, जिसका उद्देश्य था अधिकतर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन से जोड़ना। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ISIS से जुड़े हैं।

आपत्तिजनक दस्तावेज भी हुए बरामद

दोनों पति-पत्नी पिछले साल 2019 में अगस्त महीने से ही दिल्ली में रह रहे थे। दोनों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा: ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरा मकान, 4 की मौत, 3 घायल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News