चुनाव से पहले कांग्रेस,BJP को बड़ा झटका, फेसबुक ने डिलीट किए कई पेज

दरअसल फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े लगभग 687 पेजों को हटाने का फैसला किया है। यहीं नहीं फेसबुक ने पाकिस्तान सेना के कमर्चारियों को भी 103 फेसबुक अकाउंट्स को हटा दिया है। फेसबुक की ओर से बताया गया है कि, ये पेज 'अप्रमाणिक व्यवहार' के चलते हटाए गए हैं।

Update: 2019-04-01 12:35 GMT

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक ओर चुनाव आयोग पार्टियों और उसके प्रत्याशियों पर नज़र रखे है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी आदर्श आचार संहिता बनाए रखने की कवायद चालू है। ऐसे में लोकसभा चुनावों से कुछ ही दिन पहले फेसबुक ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

ये भी पढ़ें— सुरक्षित नामांकन हेतु प्रशासन सख्त, आचार सहिंता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

दरअसल फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े लगभग 687 पेजों को हटाने का फैसला किया है। यहीं नहीं फेसबुक ने पाकिस्तान सेना के कमर्चारियों को भी 103 फेसबुक अकाउंट्स को हटा दिया है। फेसबुक की ओर से बताया गया है कि, ये पेज 'अप्रमाणिक व्यवहार' के चलते हटाए गए हैं।

कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों को हटाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक इंडिया की ओर से जारी बयान में सोमवार को कहा कि, लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले भारत की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अप्रमाणिक व्यवहार के कारण हटाए हैं।

ये भी पढ़ें— भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने अदालत से कहा- संपत्तियां जब्त करना क्रूर कदम

विश्व में पहली बार किसी देश के बड़े राजनीतिक दल के खिलाफ फेसबुक की ओर इतना बड़ा कदम उठाया गया है। जहां पर उसके 300 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता है। जो कि दुनिया में सबसे अधिक है।

पाकिस्तान सेना के भी 103 अकाउंट हुए डिलीट

फेसबुक ने यह भी बताया कि, उसने पाकिस्तान सेना से जुड़े कर्मचारियों के ऐसे ही 103 पेजों को भी हटाया है। जो अप्रमाणिक व्यवहार में शामिल थे। ये सभी पाकिस्तान आर्मी की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन विभाग से जुड़े हुए थे। इनका संचालन पाकिस्तान से ही होता था। दुनिया भर की कई अथॉरिटीज ने फेसबुक पर राजनीतिक लाभ के लिए फर्जी जानकारियां फैलाने वाले अकाउंट्स पर ऐक्शन लेने का दबाव बनाया था।

अब फेसबुक ने हटाए पीएम मोदी के नमो ऐप से जुड़ी आईटी फर्म के 15 पेज व अकाउंट किया बैन

पहले कांग्रेस फिर पाकिस्तान की सेना के पेज व अकाउंट हटाने के बाद सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने एक आईटी फर्म से संबंधित व्यक्तियों के 15 पेज और अकाउंट हटा दिए हैं। फेसबुक ने यह कार्रवाई सिल्वर टच नामक आईटी फर्म के खिलाफ की है। यह फर्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो ऐप से जुड़ी हुई है।

इससे पहले फेसबुक ने बताया था कि उसने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट हटाए हैं। फेसबुक ने कहा कि उसने पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें— वंदेमातरम के विरोधी संसद में शपथ कैसे लेंगे: बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी

हटाने की बताई ये वजह

फेसबुक ने कहा कि उसने जांच में पाया गया कि व्यक्तियों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया। लोगों ने फेक अकाउंट्स बनाए और अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर कॉन्टेंट को फैलाया और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का काम किया। उनके पोस्ट में स्थानीय समाचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे राजनीतिक विरोधियों की आलोचना शामिल है। फेसबुक ने साफ किया है कि इन पन्नों को उनमें प्रकाशित सामग्री की बजाय उनके 'इनऑथेंटिक बिहेवियर' यानी अप्रमाणिक जानकारी के चलते हटाया गया है।

Tags:    

Similar News