हो जाइए तैयार, Facebook और Relience ला सकते हैं एक ख़ास App, जानिए डिटेल

रिलाएंस और फेसबुक मिल कर कुछ बड़ा करने ली तैयारी में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक और रिलायंस एक ऐसा ऐप डेवेल करने की तैयारी में हैं जिससे कई काम हो सकें

Update: 2020-04-16 10:29 GMT

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी आए दिन देश वासियों के लिए कुछ नया करते रहते हैं। इस बार तो मुकेश अंबानी वर्तमान समय में दुनिया की सबसे अमीर टेक कंपनी फेसबुक से हाथ मिलाने जा रहे हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी टेक कंपनी फेसबुक मिल कर एक नया ऐप लॉन्च कर सकते हैं।

लांच कर सकते हैं मल्टी टास्किंग ऐप

ये भी पढ़ें- JEE Main 2020: अब इस दिन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड, तुरंत चेक करें

ख़बरों की माने तो रिलाएंस और फेसबुक मिल कर कुछ बड़ा करने ली येयारी में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक और रिलायंस एक ऐसा ऐप डेवेल करने की तैयारी में हैं जिससे कई काम हो सकें। इस ऐप को चीनी ऐप WeChat के तर्ज पर तैयार किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक और रिलायंस के ऐप में मैसेजिंग के अलावा ग्रॉसरी शॉपिंग, रीचार्ज और पेमेंट जैसी सर्विस दी जा सकती हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस सुपर ऐप में गेमिंग, होटेल बुकिंग और सोशल मीडिया की सुविधा मिलेगी। वैसे भी भारत में विश्व WhatsApp और Facebook का बड़ा यूजरबेस है और इसका भी फायदा इस ऐप को मिल सकता है। विश्व में इन ऐप्स का यूज करने में भारत काफी आगे है।

रिलाएंस के हैं काफी यूजर्स

वहीं अगर रिलायंस की बात करें तो भारत में रिलायंस जियो के यूजर्स काफी हैं। देश के हर दूसरे इंसान के पास आपको जियो का नेटवर्क जरूर मिलेगा। इन अथाह यूजर्स में से ज्यादातर लोग जियो के ऐप्स यूज करते हैं। रिलायंस के पास अलग अलग नेटवर्क है - जैसे रिलायंस रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स, फिल्म ऐप और पेमेंट ऐप हैं।

ये भी पढ़ें- गरीबों को फ्री मोबाइल डेटा, फ्री टीवी सेवा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका

अगर ये फेसबुक और रिलायंस का सुपर ऐप बनता है तो मुमकिन है इसमें रिलायंस अपनी अलग अलग सर्विस जोड़ेगा। फेसबुक की बात करें तो फेसबुक की रीच से दोनों कंपनियों को फायदा मिलेगा। फेसबुक टेक्नॉलजी और सोशल मीडिया, इंस्टैंट मैसेजिंग फ्रंट पर इस ऐप में यूजर्स को सुविधा देगा। इसी तरह का ऐप चीन में है WeChat जहां से मैसेजिंग और शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक किया जाता है।

दोनों मिल कर लांच कर सकते हैं एक नई कंपनी

ये भी पढ़ें- जल्द भारत में लॉन्च होंगे Realme के नए स्मार्ट TV मॉडल्स, कंपनी ने किया ये दावा

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस टीम के एक शख्स ने कहा है कि एक नई कंपनी बनाई जा सकती है जहां दोनों कंपनियां इन्वेस्ट करेंगी या फेसबुक रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल में निवेश कर सकता है। दोनों की पार्टनर्शिप के साथ एक नए वेंचर की शुरुआत की जा सकती है। हाल ही में ये खबर आई थी कि अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक जियो में निवेश करने वाली है 10% तक स्टेक्स खरीदने वाली है। हालांकि अब तक दोनों में से किसी कंपनी इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Tags:    

Similar News